फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीसीएसयू रजिस्ट्रेशन शुरू, आधार नंबर है न

सीसीएसयू रजिस्ट्रेशन शुरू, आधार नंबर है न

Thu, 22 Jun 2017 09:31 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू रजिस्ट्रेशन शुरू, आधार नंबर है न
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। बृहस्पतिवार को एडमिशन पोर्टल भी खुल गया। शाम सात बजे तक 1185 रजिस्ट्रेशन हो चुके थे। इनमें 619 ने ऑनलाइन फीस भी जमा कर दी थी। कुलपति ने प्रवेश प्रक्रिया को लेकर प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने कहा रजिस्ट्रेशन से लेकर मेरिट तक की डेट में इजाफा नहीं किया जाएगा। जुलाई में ही प्रवेश पूरे होंगे। रजिस्ट्रेशन के दौरान फार्म में आधार नंबर या आधार नामांकन संख्या भरनी होगी। आवेदकों की मदद के लिए हेल्पलाइन काम करेगी।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. वाई विमला ने बताया कि सात जुलाई तक रजिस्ट्रेशन होंगे। मेरठ और सहारनपुर मंडल के राजकीय, एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन एक साथ होंगे। मेडिकल कोर्स के लिए बाद में रजिस्ट्रेशन कराए जाएंगे। इसमें पैरा मेडिकल भी शामिल हैं। फार्म में हर बार की तरह नीचे हिंदी में उससे जुड़ी जानकारी दी है। एंटी रैगिंग फार्म साथ ही भरा जाएगा। यह यूजीसी के पोर्टल से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

नई बात क्या है
नई बात यह है कि एडमिशन में कोटे के मामले में इस बार 50 प्रतिशत सीट यूपी बोर्ड और 50 प्रतिशत सीट अन्य बोर्ड के छात्रों से भरी जाएंगी। पिछले साल यह अनुपात क्रमश: 60 और 40 प्रतिशत था। विवि दो मेरिट जारी करेगा। पहली मेरिट 33 प्रतिशत सीट वृद्धि के साथ जारी होगी। दाखिले के लिए पांच-छह दिन मिलेंगे। दो ओपन मेरिट जारी होंगी। पहली ओपन मेरिट में वेटिंग लिस्ट भी तैयार होगी। प्रतिकुलपति प्रो. एचएस सिंह ने कहा पंजीकरण करने वाले इस बात का ध्यान रखें कि सभी काम वक्त पर होंगे। डेट नहीं बढ़ाई जाएगी। समय पर रजिस्ट्रेशन करें और प्रवेश लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरिट का विकेंद्रीकरण, अवधि का ध्यान रखें
कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने कहा कि रजिस्ट्रेशन से लेकर मेरिट के एडमिशन तक में डेट नहीं बढ़ाई जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए 15 दिन मिल रहे हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं के लिए यह पर्याप्त समय है। अगर वह इसमें नहीं करते तो सवाल उनकी गंभीरता पर उठता है। सत्र को नियमित करना है। कोशिश अधिक से अधिक शिक्षक दिवस देने की है। इस बार मेरिट का विकेंद्रीकरण किया है। विवि दो मेरिट जारी करेगा। दो ओपन मेरिट से कॉलेज एडमिशन करेंगे। विवि को उन पर भरोसा है।

आधार कार्ड के लिए मिलेगा लिंक
रजिस्ट्रेशन का फार्म भरने के दौरान ही आधार कार्ड के लिए लिंक मिलेगा। प्रेस वार्ता में विवि के रजिस्ट्रार दीप चंद्र ने बताया कि एडमिशन पोर्टल पर इसकी व्यवस्था की जा रही है। वहीं पर बुनियादी जानकारी भरकर अधिकृत सेंटर से आधार कार्ड की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इसके लिए कैंप लगवाने की भी योजना है। मदद के लिए हेल्पलाइन कॉल सेंटर की तरह काम करेगी। हेल्प लाइन नंबर 01212600530 पर फोन कर सकते हैं। एकसाथ छह लोगों की समस्या सुनी जा सकेगी। जिनका समाधान तुरंत नहीं होगा, उनको टोकन नंबर जारी किया जाएगा।
प्रवेश प्रक्रिया की खास बातें
- एक मोबाइल नंबर और एक ई-मेल आईडी से एक रजिस्ट्रेशन फार्म भरा जाएगा
- कैंसिलेशन का पहुंचेगा मैसेज, प्रिंसिपल की मर्जी से होगा
- स्पोर्ट्स कोटा दो प्रतिशत होगा
- 30 जुलाई तक प्रवेश होंगे
- दो मेरिट, दो ओपन मेरिट आएंगी
- यूजी, पीजी में एकसाथ होंगे एडमिशन
- रजिस्ट्रेशन के दौरान बताना होगा आधार नंबर या आधार नामांकन संख्या
- पहले दिन 1185 रजिस्ट्रेशन हुए, 619 ने ऑनलाइन फीस कर दी जमा
- कुलपति ने प्रेस वार्ता कर दी प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी, डेट नहीं बढ़ेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed