फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाकियू के जाम से लोग हुए बेहाल

भाकियू के जाम से लोग हुए बेहाल

Wed, 21 Jun 2017 08:51 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
भाकियू के जाम से लोग हुए बेहाल
मेरठ। विश्व योग दिवस के विरोध में भाकियू ने दो जगह हाईवे पर जाम लगाया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग जाम खोलने की गुहार करते रहे, लेकिन किसान नहीं माने और सड़क पर शवासन करते रहे।
विज्ञापन

विश्व योग दिवस के मौके पर भाकियू ने शोक दिवस मनाते हुए हाईवे पर दो घंटे जाम लगाकर शवासन करने का आह्वान किया था। बुधवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में दबथुआ गांव में मेरठ-करनाल हाईवे को सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक जाम रखा गया। किसानों ने ट्रैक्टर ट्राली आड़े तिरछे खड़े कर दिए और दरी बिछाकर शवासन करने लगे। लोग वाहन निकलवाने की गुहार लेकर किसानों के पास जाते रहे, लेकिन किसान दो घंटे बाद ही निकलने देने की बात कहते रहे। दूसरे गुट ने दौराला थाने के सामने एनएच 58 पर संजय दौरालिया व नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में जाम लगाया। यहां भी ट्रैक्टर ट्राली खड़े करके किसान दरी पर बैठ गए और वाहनों का चक्का जाम कर दिया। मंडल उपाध्यक्ष रवींद्र दौरालिया ने भी लावड़ सरधना रोड पर जाम लगाकर शवासन किया। इस दौरान सीएम योगी के नाम ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन में मध्यप्रदेश में मारे गए किसानों के परिजनों को उचित मुआवजा देने, देश के सभी किसानों को कर्ज मुक्त करने, फसल का दाम लागत से डेढ़ गुणा देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे आदि की मांग की गई है।
विज्ञापन


खास बात
भाकियू ने करनाल हाईवे और एनएच 58 पर लगाया दो घंटे तक जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed