{"_id":"594994a74f1c1bdf538b45cc","slug":"121497994407-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए वीसी के सामने हंगामा करने वाले 7 और कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए वीसी के सामने हंगामा करने वाले 7 और कर्मचारी निलंबित
Updated Wed, 21 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एमडीए उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव के कार्यालय में हंगामा करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई का दौर जारी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सात और कर्मचारियों की शिनाख्त करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
आरोपी नरेंद्र पुंडीर, प्रदीप राजा, ताराचंद, राजेंद्र शाह, श्रीबाबू, ईश्वर सिंह और ओमवीर चौहान को निलंबित किया गया है। दो कर्मचारी नेता पहले ही जेल जा चुके हैं, वहीं 11 कर्मचारियों को वीसी ने सोमवार को निलंबित कर दिया था। वहीं एमडीए वीसी योगेंद्र यादव ने मंगलवार को कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि मात्र तीन प्रतिशत कर्मचारी अनुशासनहीन हैं, जिनके कारण 97 प्रतिशत की छवि धूमिल नहीं की जा सकती है। उन्होंने कर्मचारियों से अनुशासन और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने भी उन्हें ईमानदारी से काम करने का आश्वासन दिया।