फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   116 accidents, 7 deaths in two and a half years, yet responsible regardless

एनएच 58 बना मौत का हाईवे, चलना हुआ दूभर

Thu, 21 Jan 2021 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
116 accidents, 7 deaths in two and a half years, yet responsible regardless
मोदीपुरम। एनएच 58 पर निर्माण कार्य चलते हुए तीन साल हो गए हैं, लेकिन काम अब तक अधूरा है। कार्य की धीमी रफ्तार के चलते यहां आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। बीते ढाई साल में इस सड़क पर करीब 116 हादसे हुए, जिनमें 7 लोगों की जान चली गई, जबकि 79 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

एनएच 58 पर कई जगह निर्माण कार्य चल रहा है। काम का जिम्मा कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान कंपनी के कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। कार्य के नाम पर कभी भी कहीं से भी ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाता है। हाईवे पर जगह-जगह सीमेंट के बैरियर लगा रखे हैं, लेकिन कहीं भी रिफ्लेक्टर नहीं लगाए हैं। हाईवे पर कहीं भी हाई मास्क लाइट की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रात के अंधेरे में और कोहरे के कारण वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

मोदीपुरम में सर्विस रोड पर सबसे ज्यादा हाईवे
निर्माण कार्य के चलते मोदीपुरम में हाईवे के ट्रैफिक को भी सर्विस रोड से निकाला जा रहा है, जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। सोमवार को भी सर्विस रोड पर हुए हादसे में दुल्हैड़ा निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके, लेकिन इसके बावजूद यहां सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चल रहा निर्माण कार्य
पल्हैड़ा चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण
दादरी हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण
रायपुर नंगली में अंडरपास का निर्माण
मुजफ्फरनगर भैंसी कट पर ओवरब्रिज का निर्माण
कंकरखेड़ा बाईपास पर अंडर पास का निर्माण
सिवाया में सर्विस रोड का निर्माण
पचपेड़ा में ओवरब्रिज का निर्माण
माह दुर्घटना मौत घायल
नवंबर 38 2 24
दिसंबर 51 2 27
जनवरी 27 3 28
जनवरी का आंकड़ा 19 जनवरी तक है।
मार्च तक पूरा होगा काम
कंपनी को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कुछ कार्य फरवरी अंत तक पूरा हो जाएगा। शेष कार्य पूरा होने में मार्च तक का समय लगेगा। सड़क में कुछ जगह पर गड्ढों की शिकायत मिली है, जिन्हें भरवाया जाएगा। - वरुण चारी, मैनेजर टेक्निकल एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed