{"_id":"5ccdff99bdec220756711294","slug":"11557004185-meerut-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: परीक्षा में रहे उपस्थित, मगर बोर्ड ने दिखाया अनुपस्थित, तीन दिन में आईं 60 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: परीक्षा में रहे उपस्थित, मगर बोर्ड ने दिखाया अनुपस्थित, तीन दिन में आईं 60 शिकायतें
Sun, 05 May 2019 06:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के तहत खोले गए ग्रीवांस सेल में तीन दिन में 60 शिकायतें आई हैं। इनमें अधिकांश में विद्यार्थियों ने लिखा है कि वह परीक्षा में उपस्थित था, इसके बावजूद उसे एक पेपर में या दो पेपरों में अनुपस्थिति दिखाया गया है। इनमें इंटरमीडिएट की शिकायतें ज्यादा हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड में शामिल परीक्षार्थियों की समस्या के निवारण के लिए यूपी बोर्ड के मेरठ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में ग्रीवांस सेल (सहायता कक्ष) का गठन किया गया है। हालांकि बुधवार तक बोर्ड कार्यालय में छुट्टी होने के कारण यह सेल बृहस्पतिवार से चालू हुआ।
विज्ञापन
यह सेल 29 मई तक प्रभावी रहेगी। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों से संबंधित अपनी समस्याएं जैसे-अपूर्ण परीक्षाफल, नाम संशोधन, जन्मतिथि संशोधन, विषय संशोधन) से जुड़े विवरण देकर समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं। क्षेत्रीय कार्यालय में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/