{"_id":"5ccc9e11bdec2207703161d8","slug":"11556913681-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इनकार करने पर युवती ने थाने में तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इनकार करने पर युवती ने थाने में तहरीर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से इनकार करने पर युवती ने थाने में तहरीर दी
दौराला। उन्नाव से आई एक युवती ने प्रेमी पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इस पर उसने थाने में तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया तो दोनों परिवारों के बीच प्रेमी युगल की शादी करने पर सहमति बन गई। जिसके चलते प्रेमी युगल को उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया है।
दौराला कस्बा निवासी एक युवक का फेसबुक के माध्यम से उन्नाव की एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। बीती बृहस्पतिवार रात युवती दौराला कस्बे में प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी करने का दबाव बनाया। इस पर युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती देर रात दौराला थाने पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पीड़ित ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवती के परिजनों को मामले से अवगत कराया। इस पर शुक्रवार को दोनों के परिजन दौराला थाने पहुंचे। वहां उनमें नोकझोंक हो गई। इससे थाने में हंगामा हो गया। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दोनों परिवार वार्ता के लिए तैयार हुए। हालांकि बाद में दोनों परिवार प्रेमी युगल की शादी करने पर सहमत हो गए। समझौते के बाद प्रेमी युगल को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसओ दौराला रितेश कुमार ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था। परिजनों ने दोनों की शादी करने का फैसला किया है। इस पर युवती ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।