{"_id":"5cbb8237bdec221401279711","slug":"11555792439-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना/माछरा। कमिश्नर के आदेश पर शनिवार को डीपीआरओ ने मवाना ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। हालांकि उन्हें इस दौरान सब कुछ ठीक मिला।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगातार मिल रही अनियमितताओं की शिकायत पर शनिवार को कमिश्नर अनीता सी मेश्राम के आदेश पर डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद मवाना ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार के रखरखाव, रजिस्टर व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपस्थिति का रजिस्टर चेक किया। हालांकि इस दौरान उन्होंने सब कुछ ठीक मिला। उन्होंने आदेश दिया कि सभी कार्यों को सही समय पर निपटाया जाए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई तय है।
ब्लॉक माछरा क्षेत्र के गांव भटीपुरा एवं हसनपुर कलां में अपर जिला सहकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार गुप्ता एवं ब्लॉक माछरा के बीडीओ सुरेंद्र सिंह सबसे पहले गांव भटीपुरा में परवीता, कविता, पूनम शर्मा के आगंनबाड़ी केंद्र पर पहुंचे। जिसमें उनमें हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बिंदुवार भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद हसनपुर कलां में शर्मिला एवं प्रीति कंसल के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचे और बिंदूवार समीक्षा की। सत्यापन के उपरांत अपर जिला सहकारी अधिकारी सुरेन्द्र सिंह गुप्ता ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र संचालित मिले हैं तथा जो अभिलेख अधूरे थे उन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इन अधिकारियों के साथ एडीओ पंचायत अमित कुमार एवं सुपरवाइजर पूनम चौधरी भी साथ रहीं।