{"_id":"5cb63dd7bdec22144424947e","slug":"11555447255-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी शराब पर भारी पड़ी अंग्रेजी और बीयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी शराब पर भारी पड़ी अंग्रेजी और बीयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसी शराब पर भारी पड़ी अंग्रेजी और बीयर
- देसी की 17 दुकानों का नहीं हुआ आंवटन
- अंग्रेजी और बीयर की बचीं सिर्फ तीन दुकानें
- 73 दुकानों का होना था आवंटन, 53 का हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मंगलवार को कलक्ट्रेट के बचत भवन में ई-लॉटरी केजरिये शराब की दुकानों का आवंटन हुआ। आवंटन में देसी शराब पर अंग्रेजी और बीयर भारी पड़ीं। दरअसल, देसी शराब की 17 दुकानों का आवंटन नहीं हो सका, जबकि अंग्रेजी और बीयर की सिर्फ तीन दुकानें बची हैं। जो दुकानें बची हैं, उनके आवंटन के लिए शासन को लिखा जाएगा। शासन के निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि कुल 73 दुकानों का आवंटन होना था, जिनमें से 53 दुकानों का आवंटन हुआ है। 20 दुकानें आवंटन से रह गई हैं। उन्होंने बताया कि देसी शराब की 46 दुकानों से 29 दुकानों का आवंटन हो गया है। इसकेअलावा अंग्रेजी की 20 दुकानें थीं, जिनमें से 19 का आवंटन हो गया है। वहीं, बीयर की सात दुकानें थीं, जिनमें से पांच दुकानों का आवंटन हो गया है। इनके लिए ई-टेंडरिंग के जरिए आवेदन किया गया था। काफी संख्या में टेंडर डाले गए थे। ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है, जो प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते उन आवेदनों को निरस्त भी किया जाता है।
---
काफी संख्या में थे महिलाओं के आवेदन
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि शराब की दुकानों के लिए काफी संख्या में महिलाओं की तरफ से भी आवेदन आए हुए थे। इनमें से महिलाओं को भी काफी दुकानें आवंटित हुई हैं। आवंटन की प्रक्रिया देर रात तक चली।