फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नहीं बनेंगे रोडवेज एमएसटी, कंपनी से करार हुआ खत्म

नहीं बनेंगे रोडवेज एमएसटी, कंपनी से करार हुआ खत्म

Thu, 21 Mar 2019 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
नहीं बनेंगे रोडवेज एमएसटी, कंपनी से करार हुआ खत्म
- रोडवेज के साथ आईसीआईसीआई बैंक और ट्राइमेक्स कंपनी का मार्च तक है करार
विज्ञापन

- कंपनी नहीं लेगी नए एमएसटी के आवेदन, सिर्फ नवीनीकरण केस ही करेगी हैंडल
राजदीप जाखड़
मेरठ। यात्रियों को किराए में भारी छूट और रोडवेज के राजस्व को फायदा पहुंचाने वाली एमएसटी सेवा बंद होने जा रही है। रोडवेज के साथ मिलकर एमएसटी बनाने वाली आउटसोर्स कंपनी ट्राइमैक्स और आईसीआईसीआई बैंक का करार मई में खत्म हो रहा है। इसके चलते कंपनी ने नए एमएसटी के आवेदन लेने बंद कर दिया है। केवल पुराने एमएसटी कार्ड ही रिचार्ज किए जा रहे हैं। जब तक नई कंपनी का विभाग के साथ करार नहीं होगा तब तक यात्रियों को एमएसटी और आपेन एंडेड स्मार्ट कार्ड की सुविधा नहीं मिलेगी।
ये मिलता है फायदा
दैनिक यात्रियों के लिए जारी की जाने वाली एमएसटी में 30 दिन की बजाय केवल 18 दिन का ही किराया लिया जाता है। इसके अलावा ओपेन एंडेंड स्मार्ट कार्ड के लिए यात्री 550 रुपये देकर आवेदन करता है। इसमें 50 रुपये प्रोसेसिंग फीस है और 500 रुपये एडवांस किराया है। स्मार्ट कार्ड किफायती है। 500 रुपये एडवांस देने पर इसमें 20 फीसदी टॉपअप दिया जाता है, जिससे यात्री को 600 रुपये किराए का सफर करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

400 कार्ड बनते है हर महीने
ट्राइमैक्स कंपनी के प्रतिनिधियों के मुताबिक मेरठ रोडवेज रीजन में हर महीने 400 से ज्यादा स्मार्ट कार्ड और ओपेन एंडेड स्मार्ट कार्ड के आवेदन आते हैं। एक से दो महीने बाद आईसीआईसीआई से ये कार्ड जारी किए जाते हैं। नया करार होने तक बंद की गई यह सेवा उन यात्रियों की जेब पर भारी पड़ेगी जो एमएसटी बनवाना चाहते हैं। कार्ड बनने तक उन्हें पूरा किराया चुकाकर सफर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................................................
आवेदन लेने किए बंद
ट्राइमैक्स और आईसीआईसीआई के साथ विभाग का करार मई माह में खत्म हो रहा है। इसे देखते हुए कंपनी ने नए एमएसटी के आवेदन लेना बंद कर दिया है। जब तक नया करार नहीं हो जाता है तब तक एमएसटी नहीं बनेगी। केवल पुराने कार्ड ही रिचार्ज होंगे। -नितिन कुमार, टीम लीडर ट्राइमैक्स मेरठ रीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed