{"_id":"5c915225bdec2213ef2d1eb7","slug":"11553027621-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाश छह माह के लिए जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बदमाश छह माह के लिए जिला बदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बदमाश छह माह के लिए जिला बदर
- चुनाव के तैयारी की बीच मुंडाली थाने पर जमा कराए असलाह
अमर उजाला ब्यूरो
माछरा। मुंडाली थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को थाने पर असलाह जमा कराए। वहीं, निजी मुचलकों से भी ग्रामीणों को पाबंद कराया था। पुलिस ने तीन लोगों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया।
मुंडाली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र मे 369 कुल असलाह थे, इनमें से 155 थाने पर जमा हो गए हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 652 लोगों को एसडीएम के न्यायालय में निजी मुचलकों से पाबंद कराया गया है, ताकि वह चुनाव में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न कर सकें। थाना क्षेत्र में अजराड़ा, आड़, जिसोरा, नंगला कबूलपुर संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए है। इससे वहां पर विशेष नजर रखी जा सके। उधर एडीएम ने आपराधिक प्रवृति वालों पर जिला बदर की कार्रवाई की है। किठौर थाना क्षेत्र में गंभीर अपराध में लिप्त तीन लोगों को छह माह के लिए जिला बदर किया है। इनमें जावेद पुत्र भूरा निवासी किठौर, इकराम पुत्र मुशताक निवासी बहरोडा, सलीम पुत्र वली मोहम्मद मलियाना थाना किठौर है। एडीएम प्रशासन रामचंद्र ने बताया कि सुनवाई के बाद उक्त सभी के खिलाफ आदेश जारी किया गया है।