{"_id":"5c2d0011bdec2256b110a1f8","slug":"11546453009-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम के 14 लोकसभा क्षेत्र की जनता को बिजलीघरों की मिली सौगात-MUZAFFARNAGAR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम के 14 लोकसभा क्षेत्र की जनता को बिजलीघरों की मिली सौगात-MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 लोकसभा क्षेत्रों में बिजली पर खर्च हुए 6192 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के तहत पश्चिमी उप्र के 14 लोकसभा क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत सुदृढ़ीकरण कार्य कराए गए हैं। इन पर सरकारी खजाने से 6192.13 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
इस संबंध में पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में 16 नए 33/11 केवी उपकेन्द्रों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। इसमें 33 केवी उपकेन्द्रों में खोडदयालपुर, सूरजकुंड, मलियाना, जाहिदपुर, रामलीला ग्राउंड, शास्त्रीनगर, डूगरावली, हापुड़ रोड़-द्वितीय, गंगोल, रायसाना, खडौली-दुपहिया रोड, पिलखुआ, मुजफ्फरपुर सैनी, मुंडाली, भटटीपुरा, कैली में 33 हजार केवी उपकेन्द्र का निर्माण कराया गया। 22 उपकेन्द्रों पर विद्युत क्षमता बढ़ाई गई। इसके अलावा सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में नौ, कैराना में सात, मुजफ्फरनगर में नौ, बिजनौर में दस, नगीना में दो, मुरादाबाद में चार, रामपुर में चार, सम्भल में छह, अमरोहा में 14, बागपत में चार, गाजियाबाद में 20, नोएडा में पांच, बुलन्दशहर में 13 नये 33 हजार केवी उपकेन्द्रों का निर्माण हो चुका है। विद्युत उपकेन्द्रों के निर्माण एवं क्षमता वृद्धि से ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ ओवरलोडिंग एवं विद्युत कटौती की समस्या से निजात मिलेगी।