फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कावंड़ यात्रा के लिए 22 जोन 63 सेक्टर

कावंड़ यात्रा के लिए 22 जोन 63 सेक्टर

Wed, 25 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
कावंड़ यात्रा के लिए 22 जोन 63 सेक्टर
कांवड़ यात्रा के लिए 22 जोन और 63 सेक्टर
विज्ञापन

मेरठ/मोदीपुरम। कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अफसरों ने तैयारी पूरी कर ली है। दूसरेे जिलों से आने वाली फोर्स 26 जुलाई तक आ जाएगी। सुरक्षा के लिए पूरे जिले को 22 जोन और 63 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में एडिशनल एसपी, सीओ और फोर्स के साथ एक एक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे।
कांवड़ सेल के प्रभारी/एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि शहर में 54 स्थानों पर पहले से सीसीटीवी कैमरे लग थे। जबकि 34 स्थानों पर एक मोबाइल कंपनी द्वारा उच्च क्वालिटी के कैमरे लगाए गये थे। ये सभी कैमरे ट्र्रैफिक पुलिस के आधुनिक कंट्रोल रूम से जुड़े हैं। वहीं शहर के अलावा एनएच-58 और कावंड़ पटरी मार्ग पर कांवड़ यात्रा के लिए 35 स्थानों पर अलग से 85 अस्थायी कैमरे लगाए जाने हैं। इनके लिए काम शुरू कर दिया गया है। एसपी सिटी ने बताया 26 जुलाई तक फोर्स की ड्यूटी का चार्ट तैयार कर लिया जाएगा। इसमें बाहर से आने वाली एक कंपनी एसएसबी बुधवार तक मेरठ आ जाएगी। जबकि पांच कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ को रिजर्व कर लिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि पूरे जिले में 22 जोन बनाए गए हैं, जिनमें से शहर में 14 और देहात में आठ जोन हैं। वहीं जिले में 63 सेक्टर बनाए गए हैं, जिनमें से शहर में 31 और देहात में 32 सेक्टर हैं।
विज्ञापन


कांवड़ पटरी मार्ग पर भी विशेष नजर
मेरठ जिले में चौधरी चरण सिंह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग की सीमा 42 किमी है। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने हाईवे के अलावा कांवड़ पटरी मार्ग के लिए अलग से एसपी देहात राजेश कुमार को सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारी दी है। कांवड़ पटरी मार्ग पर अलग से यूपी 100 की 10 गाड़ियों के अलावा एंबुलेंस और पुलिस व पीएसी की पिकेट रहेगी। कांवड़ पटरी मार्ग के लिए पीएसी के गोताखोर भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थायी ब्रेकर और बैरियर
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि हाईवे और शहर में 48 स्थानों पर अस्थायी ब्रेकर बनाए जाने हैं। इसके लिए बुधवार से काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं 70 स्थानों पर लोहे के बैरियर लगाए जाएंगे। पुलिस ने 200 बैरियर के लिए दूसरे जिलों से मांग की है।

औघड़नाथ मंदिर की अलग से सुरक्षा व्यवस्था
एसएसपी ने बताया कि 28 जुलाई से सावन शुरू हो जाएगा। ऐसे में सावन माह का पहला सोमवार 30 जुलाई को है। सावन माह में प्रत्येक सोमवार पर भी कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर पर हजारों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा के अलग से फोर्स लगाई जाएगी। मंदिर परिसर के आसपास 15 कैमरे लगाए जाएंगे।

एक हजार बनेेंगे कांवड़ मित्र
एसपी सिटी ने बताया कि कांवड़ यात्रा में व्यवस्था के लिए पुलिस एक हजार लोगों को कांवड मित्र बनाएगी। इनमें छात्र, संस्थाओं के सदस्य और वालंटियर हैं। कांवड़ मित्र के लिए जो कार्ड दिए जाएंगे उनमें नाम, पता और मोबाइल नंबर के अलावा पुलिस डीएम, एसएसपी, थाना प्रभारी और कंट्रोल रूम का नंबर भी लिखा होगा।

दौराला सर्किल में लगेंगे 18 कैमरे
सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दौराला सर्किल में हाईवे पर 18 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कंकरखेड़ा में शिव चौक, खड़ौली, दायमपुर, डाबका, खिर्वा, जिटौली, शोभापुर, मोदीपुरम में पल्हैड़ा चौराहा, पल्लवपुरम फेज वन, सोफीपुर, रुड़की रोड और दौराला में दादरी, सकौती, नंगली गेट, दौराला चौराहा आदि स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे।


हाईवे पर लगने लगे शिविर
कांवड़ सेवा शिविर संचालकों ने हाईवे पर शिविर लगाने का काम शुरू कर दिया है। मोदीपुरम, सिवाया टोल प्लाजा, कंकरखेड़ा बाईपास पर शिविर लगाया जा रहा है। आने वाले तीन चार दिन में कांविड़यों की संख्या भी बढ़नी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed