{"_id":"5b56443d4f1c1b572f8b62d8","slug":"11532380221-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय अधिकारी करेंगे गन्ना सर्वे का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय अधिकारी करेंगे गन्ना सर्वे का सत्यापन
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय अधिकारी करेंगे गन्ना सर्वे का सत्यापन
मेरठ। किसानों की शिकायत पर शासन ने गन्ना माफियाओं को निशाने पर ले लिया है। गन्ना सर्वे में माफियाओं पर न केवल नजर रखी जा रही है बल्कि इनके सर्वे का मिलान मुख्यालय से भेजे जाने वाले अधिकारियों की टीम से कराने के निर्देश दिए हैं।
जिन गन्ना किसानों के खिलाफ फर्जी गन्ना आपूर्ति की शिकायतें प्राप्त हुई थी शासन ने उन्हें चिह्नित करना शुरू कर दिया है। माफियाओं का गन्ना सर्वे सत्यापन टीम बनाकर कराया जा रहा है। प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने मुख्यालय के अधिकारियों से औचक निरीक्षण कराकर माफियाओं का गन्ना सर्वे एवं भू राजस्व अभिलेखों का मिलान कराया जाएगा। आंकड़े फर्जी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने बताया कि गन्ना माफियाओं का उन्मूलन करने के लिए विभाग दृढ़ संकल्प है। इनके सर्वे पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
खास बातें:
- माफियाओं के गन्ना सर्वे पर लगी अधिकारियों की नजर
- किसानों की शिकायत पर सख्त है शासन, मुख्यालय से भेजी जाने वाली टीम करेगी सर्वे का सत्यापन