फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसानों की समस्या को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन

किसानों की समस्या को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Tue, 10 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्या को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन
किसानों की समस्या को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश इकाई के आह्वान पर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को भाकियू के बैनर तले कलक्ट्रेट प्रांगण में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। संगठन के हरेंद्र सिंह ने बताया कि किसान विभिन्न समस्याओं से त्रस्त है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सभी किसानों के एक लाख के कर्जे माफ किए जाए। साथ ही एनसीआर में कृषि कार्य के लिये 10-15 वर्ष पुराने ट्रैक्टरों के रजिस्ट्रेशन खोले जाएं और गन्ना किसानों का बकाया भुगतान मय ब्याज के हो। जिलाध्यक्ष चौ. गजेंद्र सिंह, रविंद्र दौरालिया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। इस दौरान भाकियू की तरफ से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा गया। मौके पर सत्यवीर जंगेठी, बाबा इलम सिंह, कुलदीप त्यागी, नवाब सिंह, जयवीर, अशफाक, पुरुषोत्तम उपाध्याय, जवाहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed