फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संगीत की मैंगों पार्टी में जुटे आम और खास

संगीत की मैंगों पार्टी में जुटे आम और खास

Mon, 09 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
संगीत की मैंगों पार्टी में जुटे आम और खास
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ----
विज्ञापन

संगीत की मैंगो पार्टी में जुटे ‘आम’ और ‘खास’
प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा भी पहुंचे दावत में
सांसद डा. संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी के साथ कई नेता रहे मौजूद
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित कई पूर्व विधायकों ने की शिरकत
मेरठ।
भाजपा के फायरब्रांड विधायक ठा. संगीत सोम की मैंगो पार्टी भी फायरब्रांड रही। बड़े इंतजाम के बीच इस आम की दावत में सरधना विधानसभा के अलावा मेरठ शहर और दूसरे जनपदों से भी लोग पहुंचे। सुबह 11 बजे से लोगों का आना शुरू हो गया और यह दौर शाम पांच बजे तक चला। आयोजन में जुटी भीड़ से एक बार फिर संगीत सोम ने अपनी ताकत और क्षेत्र में पकड़ का अहसास कराया। इस पार्टी में सरधना विधानसभा क्षेत्र तो पूरी तरह आमंत्रित ही था। प्रदेश व केंद्र सरकार के मंत्री, सांसदों और विधायकों के साथ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारी नेताओं को भी बुलाया गया था।
दावत में प्रदेश सरकार के मंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह परिवार सहित पहुंचे। वहीं सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर सांसद डा. संजीव बालियान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर, चरथावल विधायक विनोद कश्यप, देवबंद विधायक ब्रजेश पुंडीर, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व एमएलसी हरपाल सिंह सैनी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य और महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा. मीनाक्षी भराला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्या पूजा बंसल, जिला पंचायत सदस्य रोहताश पहलवान, विक्की तनेजा, सतपाल सिंह, ललित चौहान, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, विपुल सिंघल, देवेंद्र गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, पदम सैन मित्तल, विकास गिरधर, संजू मित्तल, परविंदर त्यागी, आशीष अग्रवाल, सतेंद्र भराला, संदीप प्रधान, अजय भराला, संदीप गोयल रेवड़ी, कुलदीप तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दावत की भव्य रही व्यवस्था
मैंगो पार्टी के लिए बड़ी व्यवस्था की गई थी। आम जनता के लिए मैदान में बड़ा पंडाल लगाया था। इसमें एक तरफ आम और ठंडे दूध की व्यवस्था थी। दूसरी तरफ भोजन की मेज लगी थी। प्लेट के लिए पंडाल में 10 स्टॉल लगाये गए थे। भोजन के पंडाल में करीब 20 हजार प्लेटों की व्यवस्था थी। प्लेट कम पड़ने पर दोबारा धुलकर लगाई गईं। दावत के लिए 175 क्विंटल आम मंगवाया गया था। लेकिन तीन बजे यह आम खत्म हो गए। इसके बाद 55 क्विंटल आम दोबारा मंगवाए गए। वहीं दूसरी तरफ वीआईपी लोगों के लिए अलग से पंडाल लगाया गया था। इसमें आम और दूध के साथ लजीज खाने की व्यवस्था भी थी। इस पंडाल के बीच में एक बैल गाड़ी वाली बुग्गी खड़ी करके उसे कई वैरायटी के आम से भरा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed