फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किठौर....

किठौर....

Wed, 06 Jun 2018 11:07 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
किठौर....
किठौर। कस्बे में मुख्य बाजार स्थित झंडा चौक पर बनाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय पर बुधवार को विवाद हो गया है। कुछ लोगों ने मोहर्रम स्थल बताते हुए इसका विरोध किया और निर्माणाधीन शौचालय तोड़फोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि उन्होंने मजदूरों से मारपीट कर फायरिंग की। जिस मजदूर भाग खडे़ हुए। इसकी जानकारी पाकर तहसील कानूनगो और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे और जानकारी ली। इस मामले में अधिशासी अधिकारी ने पांच नामजद तथा 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने एसडीएम से निर्माण रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा किठौर के नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत झंडा चौक पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार सुबह करीब दस बजे कुछ लोग अवैध हथियार से लैस होकर मौके पर पहुंचे और मजदूरों से मारपीट की तथा फायरिंग कर दी। इसके बाद निर्माणाधीन शौचालय क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि वे निर्माण सामग्री भी उठा ले गए। मारपीट में कई मजदूर घायल हो गए। उनको इलाज के लिए मेरठ स्थित अस्पताल भेजा गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि उक्त जमीन 1971 से नगर पंचायत की है। यहां गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया जाता है। उन्होंने बताया कि पहले भी उक्त स्थान पर शौचालय बना हुआ था। इस मामले में राहत, वजाहत, सबाहत, नजाकत, शाहरूख नामजद तथा 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के जुबैर, हसरत, कलवा, फुरकान, वजाहत, मुसाहिद, इमरान आदि ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर झंडा चौक पर हो रहे सार्वजनिक निर्माण को रुकवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उक्त जमीन पर सैकड़ों साल से मोहर्रम का मातम मनाया जाता है। इसे सलातीन अखाडे़ से नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि उक्त मैदान से मुस्लिम समाज के लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। पुलिस के त्योहार रजिस्टर में भी अखाड़ा दर्ज है। जिसके साथ हर वर्ष मोहर्रम पर पुलिस व्यवस्था की जाती है। आरोप है कि नगर पंचायत चेयरपर्सन पति सलमान मुनकाद जबरन इस पवित्र स्थल पर शौचालय का निर्माण कराना चाहता है। इससे कस्बे में शांतिभंग होने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नगर पंचायत की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए उच्चाधिकारियों के अग्रिम आदेश तक कार्य रुकवा दिया है।-प्रमोद गौतम, थाना प्रभारी, किठौर

वर्जन
जिस स्थान पर विवाद की बात कही जा रही वहां पहले से ही टायलेट बना था। नगर पंचायत अब प्रस्ताव करके वहां महिलाओं के शौचालय बनवा रही है। मैंने जांच करा ली है। वहां से मोहर्रम का जुलूस गुजरता भर है।-अमिताभ यादव, एसडीएम मवाना
मुख्य बातें
स्थल को मोहर्रम का अखाड़ा बताकर मजदूरों से मारपीट कर फायरिंग की
निर्माणाधीन शौचालय में तोड़फोड़ की, नगर पंचायत की ओर से मुकदमा कराया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed