फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाइकसवार को रोडवेज ने कुचला, वाहनों में तोड़फोड़, करीब दो घंटे जाम

बाइकसवार को रोडवेज ने कुचला, वाहनों में तोड़फोड़, करीब दो घंटे जाम

Wed, 21 Mar 2018 02:27 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
बाइकसवार को रोडवेज ने कुचला, वाहनों में तोड़फोड़, करीब दो घंटे जाम
युवक की मौत के बाद बखेड़ा
विज्ञापन

गंगानगर (मेरठ)। मवाना रोड मसूरी भट्ठे के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मेरठ पौड़ी हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने तीन बसों में तोड़फोड़ करते हुए यात्रियों से जमकर बदसलूकी और मारपीट की। करीब दो घंटे तक हाइवे पर अफरातफरी का माहौल रहा। वहीं पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा हंगामा और तोड़फोड़ करने के मामले में 50 अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है।
मसूरी गांव निवासी जयचंद (35) पुत्र राजेंद्र रक्षापुरम स्थित एक दुकान पर सिलाई का काम करता था। परिजनों के मुताबिक जयचंद मंगलवार सुबह दस बजे बाइक से दुकान जा रहा था। मसूरी भट्ठे के पास गाजियाबाद डिपो की बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे जयचंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। सूचना पर परिजन सहित सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व पेड़ सड़क पर डालकर हाइवे जाम कर दिया। सूचना पर इंचौली और गंगानगर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा काटा। इस दौरान तीन बसों में तोड़फोड़ की गई। यात्रियों से भी जमकर बदसलूकी और मारपीट की। हंगामा बढ़ता देख सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार, सीओ मवाना यूएस मिश्र मौके पर पहुंचे। बाद में एसडीएम सदर निशा अनंत भी पहुंचीं और परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


50 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के बाद युवक की बाइक पर हेलमेट टंगा था। वहीं चालक बस छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं बसों में तोड़फोड़ व सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले युवक विपिन पुत्र संजय निवासी सांधन सहित 50 अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्ढे बने काल
मवाना रोड पर गड्ढों के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं। सोमवार को भी बस की चपेट में आने से छात्र शुभम उर्फ विक्की की मौत हो गई थी। मंगलवार को भी चालक ने गड्ढों से बचने के चक्कर में अचानक से बस काट दी। जिसकी चपेट में आकर जयचंद की मौत हो गई। जयचंद की पत्नी शशि व पांच बेटियां दर्पण, कोमल, गुंजन, नेहा व अंतिम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed