फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सदर व्यापार मंडल चुनाव

सदर व्यापार मंडल चुनाव

Wed, 21 Mar 2018 02:11 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
सदर व्यापार मंडल चुनाव
महामंत्री छोड़ सारे पद सुनील दुआ पैनल के कब्जे में
विज्ञापन

मेरठ। सदर व्यापार मंडल के सबसे विवादित और प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सुनील दुआ पैनल ने लगभग एकतरफा कब्जा किया। हालांकि सुनील दुआ पैनल महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर झटका खा गया। जीत के बाद दुआ पैनल ने बाजार में जमकर जश्न मनाया।
सदर व्यापार मंडल के चुनाव हाईकोर्ट इलाहबाद के आदेश पर संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी और डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटीज सुभाष सिंह के निर्देशन में संपन्न हुए चुनाव में मंगलवार सुबह मतदान हुआ और दोपहर बाद मतगणना शुरू हुई। चुनाव में सुनील दुआ अध्यक्ष पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। ऐसे में महामंत्री पद पर सुनील दुआ पैनल के अमित बंसल को विनोद जायसवाल पैनल के जकरुद्दीन गुड्डू ने 10 वोटों से हरा दिया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर सुनील दुआ पैनल के संजय गुलाठी, कोषाध्यक्ष पर विशाल आनंद, प्रबंधक पद पर राजेश खन्ना निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

वहीं सदस्यों के 19 पदों पर हुए चुनाव में रामबाबू सिंघल, अचिंत्य जैन, अरुण शर्मा, अशोक तनेजा, अशोक धींगरा, भारत कपूर, भूपेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, कमर अली, नरेंद्र शंटी, प्रवीन गुप्ता, राजेंद्र सेठी, संजीव ओबेरॉय, संजय महाजन, संजय मुटरेजा, सुमित मनचंदा, सुनील सेठी तथा जायसवाल पैनल से रितेश जायसवाल, व काजी जावेद सदस्य निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
सदर व्यापार मंडल के चर्चित चुनाव में लहराया दुआ पैनल का परचम
विनोद जायसवाल पैनल से महामंत्री और दो सदस्य हुए निर्वाचित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed