फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीएम ने मन की बात में सना खान के काम को सराहा

पीएम ने मन की बात में सना खान के काम को सराहा

Mon, 26 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पीएम ने मन की बात में सना खान के काम को सराहा
मन की बात कार्यक्रम में सना की वीडियो दिखाई
विज्ञापन

मेरठ। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 41वें मन की बात कार्यक्रम में मेरठ नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर सना खान की वीडियो को दिखाया गया। कार्यक्रम सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण पर रहा। अनेक बिंदुओं पर मन की बात रखी। इसी क्रम में गोवर्धन योजना का जिक्र किया गया। पीएम ने बताया कि योजना से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को हर नजरिये से फायदा है। वह गोबर का इस्तेमाल बायोगैस, कंपोस्ट, ऊर्जा के लिए कर सकते हैं। इससे उनकी आमदनी में इजाफा होगा। इस विषय को मेरठ की सना खान की वीडियो के माध्यम से समझाया गया। वीडियो में गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाने के तरीके को दिखाया गया, जिसमें सना भी दिखीं। छावनी क्षेत्र निवासी बीटेक बायोटेक करने वाली सना खान गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर रहीं है। इस काम के लिए वह करीब 60 लोगों को रोजगार दे रहीं हैं। सना को नगर निगम ने स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है।

खास बातें
नगर निगम की स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर हैं सना खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed