फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जनपद में 89816 देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा

जनपद में 89816 देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा

Tue, 06 Feb 2018 02:33 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
 जनपद में 89816 देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा
मेरठ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। हाईस्कूल में पहला पेपर गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट में हिंदी का है। जिले में कुल 89816 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनके लिए 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें छह केंद्र संवेदनशील हैं। जिले को 23 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा-144 लगा दी गई है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराना चुनौती होगा। नकल करते और कराते पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस बार पिछले साल के मुकाबले 26 परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं और दो सचल दल भी कम बनाए गए हैं। पिछले साल 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और नौ सचल दल थे। सचल दल में पांच सदस्य होंगे।
विज्ञापन


ये हैं संवेदनशील परीक्षा केंद्र
केवी इंटर कॉलेज महलवाला, स्टार इंटर कॉलेज अल्फला, फतेहपुर का सीबीएस इंटर कॉलेज और एससीएस इंटर कॉलेज, जहांआरा कांसी इंटर कॉलेज और एनएस इंटर कॉलेज ललियाना।
विज्ञापन


ये रहेगी व्यवस्था
जोनल मजिस्ट्रेट-10
स्टेटिक मजिस्ट्रेट-21
सचल दल-सात
परीक्षार्थी 89816 (हाईस्कूल-46422, इंटरमीडिएट-43394)

3296 परीक्षार्थी रहेंगे व्यक्तिगत
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 3296 परीक्षार्थी व्यक्तिगत रहेंगे। परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा थी, जिनमें से इंटरमीडिएट के 2261 और हाईस्कूल 2780 परीक्षार्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। अब इंटरमीडिएट में 2084 और हाईस्कूल में 1212 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 जिलों में 655 परीक्षा केंद्र चुनौती
यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत 17 जिले आते हैं, जिनमें 1707 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 655 परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराना चुनौती होगा। दरअसल, ये परीक्षा केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणी में हैं। 448 संवेदनशील हैं और 207 अतिसंवेदनशील।


मंडल में 34 सचल दल
मंडल में जिला विद्यालय निरीक्षकों के स्तर से 34 सचल दल बनाए गए हैं, जबकि इनके अतिरिक्त चार सचल दल जेडी स्तर से रहेंगे, जो सचल दल की भी निगरानी करेंगे। मेरठ में सात सचल दल, बागपत में छह, गाजियाबाद में पांच, हापुड़ में पांच, गौतमबुद्धनगर में चार और बुलंदशहर में सात सचल दल बनाए गए हैं।

मंडल में तीन लाख 35 हजार 171 देंगे परीक्षा
मंडल में इंटर और हाईस्कूल के तीन लाख 35 हजार 171 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पिछले साल तीन लाख 18 हजार 959 ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed