फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   राज्य ने केन्द्र को भेजा स्मार्ट सिटी प्रस्ताव

राज्य ने केन्द्र को भेजा स्मार्ट सिटी प्रस्ताव

Thu, 30 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
राज्य ने केन्द्र को भेजा स्मार्ट सिटी प्रस्ताव
मेरठ/लखनऊ। केंद्र स्तर पर चौथे चरण में स्मार्ट शहरों की चयन प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सात शहरों का प्रस्ताव प्रदेश सरकार ने बुधवार को केंद्र सरकार को भेज दिया। वहीं आज दिल्ली में स्मार्ट सिटी प्रपोजल की प्रजेंटेशन के लिए निगम अधिकारी और कंसलटेंट भी रवाना हो गए। प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी। हालांकि प्रतियोगिता का दिन अब तक तय नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि दिसंबर में प्रतियोगिता का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसमें मेरठ का आना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में शामिल कराने के लिए नगर विकास विभाग ने सात शहरों का प्रस्ताव तैयार किया। इस पर मुहर लगाने के लिए 27 नवंबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय उच्चस्तरीय निगरानी कमेटी’ की बैठक हुई थी। इसमें सभी प्रस्तावों पर चर्चा हुई थी। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कुछ प्रस्तावों में संशोधन का भी सुझाव दिया था। इस आधार पर प्रस्तावों को संशोधित करते हुए राज्य स्मार्ट सिटी मिशन ने बुधवार को सभी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिए। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट शहरों की सूची कब जारी होगी यह तिथि तो अभी निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि दिसंबर माह में प्रतियोगिता का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

पांच शहर हो चुके हैं चयनित
सरकार की कोशिश है केन्द्र की स्मार्ट सिटी योजना में प्रदेश के अधिक से अधिक शहरों को शामिल किया जाए। इसका ही नतीजा है कि तीन चरणों की हो चुकी प्रतियोगिता में अब तक लखनऊ समेत पांच शहरों का चयन हो चुका है। अब चौथे चरण की प्रतियोगिता के लिए सात और शहरों रायबरेली, बरेली, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, रामपुर व मुरादाबाद का प्रस्ताव भेजा है। इस बार की प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के आसार हैं। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार दिसंबर में स्मार्ट शहरों के नामों की सूची जारी करेगी। उप्र के सात शहरों में से केवल छह शहरों को ही स्मार्ट सिटी घोषित किया जाएगा। उप्र सरकार द्वारा भी मेरठ को तीसरे स्थान पर रखा गया है। इससे यह साफ हो गया है कि मेरठ का नाम स्मार्ट शहरों की सूची में जरूर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन..
सबसे आगे होगा मेरठ
दिल्ली में आज स्मार्ट सिटी प्रपोजल के प्रजेंटेशन के लिए कंसलटेंट सहित टीम रवाना हो गई है। जिस प्रकार प्रपोजल तैयार किया गया है और प्रदेश सरकार द्वारा प्रपोजल की सराहना की गई है उससे स्पष्ट है कि इस चरण में मेरठ स्मार्ट सिटी की सूची में सबसे आगे होगा। -मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त
जीवन बनाना है बेहतर
स्मार्ट सिटी योजना का मुख्य उद्देश्य शहरों का आर्थिक विकास करके वहां रहने वाले नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाना है। कोशिश है कि स्मार्ट सिटी में शामिल शहरों के अलावा अन्य शहरों के विकास को लेकर भी सरकार स्तर पर योजना तैयार की जा रही है। -मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव नगर विकास

परीक्षण के बाद होगा चयन
यूपी के सात शहरों का प्रस्ताव केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय के स्मार्ट सिटी मिशन निदेशालय को भेजा है। सभी प्रदेशों से मिले प्रस्तावों का परीक्षण करने के बाद केन्द्रीय स्तर पर ही शहर का चयन किया जाएगा। शहरों के चयन के लिए प्रतियोगिता कब होगी, इसकी तिथि अभी तय नहीं है।’ डॉ. अनिल कुमार सिंह, निदेशक, राज्य स्मार्ट सिटी मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed