{"_id":"5a04b5b94f1c1bb6678baa9c","slug":"11510258105-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे के एंगल से भरा ट्रक लूट में मुजफ्फरनगर के बदमाशों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे के एंगल से भरा ट्रक लूट में मुजफ्फरनगर के बदमाशों पर शक
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहे के एंगल से भरे ट्रक लूट में मुजफ्फरनगर के गैंग पर शक
- लूटा गया खाली ट्रक मंसूरपुर से बरामद, लोहे की एंगल गायब मिली
मेरठ। दो दिन पूर्व बिजली बंबा बाईपास पर लूटा गया लोहे की एंगल से भरा ट्रक मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर से बरामद हो गया। ट्रक में भरी लाखों की एंगल गायब थी। पुलिस को शक है कि इस लूट में मुजफ्फरनगर के बदमाशों का गैंग शामिल है।
सोमवार को अलीगढ़ से मेरठ की एक फर्म के लाखों के लोहे के एंगल लेकर आ रहे ट्रक को बदमाशों ने बिजली बंबा बाईपास के पास लूट लिया था। चालक गजेंद्र को बंधक बनाकर खरखौदा क्षेत्र में डाल गए थे। ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि लूटा गया ट्रक बुधवार को मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र से बरामद हो गया था। वहां की पुलिस को ट्रक लावारिस खड़ा मिला।
ठीक इसी तरह इससे पूर्व परतापुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक लूटा गया था और मुजफ्फरनगर के बदमाशों का हाथ मिला था। लिहाजा पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में मुजफ्फरनगर के बदमाशों का गिरोह शामिल है। इसमें मेरठ के भी कुछ लोकल बदमाश शामिल हो सकते हैं। पुलिस का आशंका है कि बदमाशों ने परतापुर या मंसूरपुर क्षेत्र में ही कोई गोदाम आदि बनाया हुआ है। जहां पर ये लूट का माल छिपाते हैं। पुलिस परतापुर बाईपास के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही हैं। बदमाशों की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस मुजफ्फरनगर पुलिस का भी सहयोग ले रही है।