{"_id":"59adc7ac4f1c1beb278b52c6","slug":"11504561068-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवकुंज में जलभराव की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवकुंज में जलभराव की समस्या
Updated Tue, 05 Sep 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। भोला रोड स्थित शिव कुंज में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और सड़क, नाली आदि का निर्माण कराने की मांग को लेकर सोमवार को कॉलोनी की महिलाएं नगर निगम पहुंचीं।
बबीता, विमला, सुशीला, अनंत बंसल, साहब सिंह, अभिषेक शर्मा आदि ने नगरायुक्त को बताया कि उनकी कॉलोनी में नाली, सड़क आदि नहीं हैं। जिसके कारण हर समय गंदा पानी भरा रहता है। मच्छरों की भरमार है। जलभराव के कारण मकानों की नींव भी कमजोर हो गयी है। अनेकों बार इसकी शिकायत नगर निगम और महापौर से कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। नगरायुक्त ने कहा कि कॉलोनी का निरीक्षण कराकर निर्माण कार्यों के लिए बजट प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। शीघ्र समस्या का समाधान होगा।