{"_id":"59adc2fc4f1c1b60738b5274","slug":"11504559868-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के आठ नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के आठ नए मरीज मिले
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के आठ नए मरीज मिले
मेरठ। स्वाइन फ्लू के आठ नए मरीज मिले हैं। मेरठ जिले में अब तक 308 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से सोमवार को जिन लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें रजनी निवासी शास्त्रीनगर, शाइस्ता मलिक निवासी तारापुरी, 12 वर्षीय मुस्कान निवासी तारापुरी, अजरा निवासी शाहपीर गेट, जकीउल्लाखान निवासी ईदगाह चौपला, रोहित निवासी सुभाषनगर, बसंत अग्रवाल निवासी लाला का बाजार और ढाई साल का अर्पित निवाीस कंकरखेड़ा हैं।
मेडिकल अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में अब तक 1013 सैंपलों की जांच हुई है, जिनमें 405 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें मेरठ से 305 हैं, यहां केतीन लोगों को दिल्ली की लैब से पुष्टि हुई थी। इनमें से 12 महिलाओं समेत 19 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में कमी आई है।