फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 अगस्त से पहले सुरक्षा कड़ी, फ्लैग मार्च

15 अगस्त से पहले सुरक्षा कड़ी, फ्लैग मार्च

Sun, 13 Aug 2017 02:32 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
15 अगस्त से पहले सुरक्षा कड़ी, फ्लैग मार्च
15 अगस्त पर अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
विज्ञापन

मेरठ। स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जनमाष्टमी पर खुफिया विभाग से आतंकी साजिश का इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एसएएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और सीओ को सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाने के साथ चेकिंग के निर्देश हैं। पूरे जिले में एक एडिशनल एसपी ने अलग-अलग क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कंकरखेड़ा और मोदीपुरम को छोड़कर चार जोन में बांटा है। सुरक्षा के लिए प्रत्येक जोन में एक सीओ के साथ मजिस्ट्रेट, तीन थाना प्रभार तैनात रहेंगे। शहर की सुरक्षा के लिए एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी पीएसी/आरआरएफ, घुड़सवार दस्ता, और कमांडो भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम को एसपी सिटी ने सीओ ब्रह्मपरी अखिलेश भदौरिया, सीओ ट्रैफिक संतोष सिंह, सीओ कोतवाली धीरज शुक्ला, सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी और थानेदारों के साथ हापुड़ अड्डा, हापुड़ रोड, इस्लामाबाद, भूमिया पुल, कोतवाली, देहलीगेट, घंटाघर और बच्चा पार्क पर पैदल मार्च निकाला। पुलिस ने मुख्य चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की। रात्रि दो बजे तक चेकिंग के लिए थाना प्रभारी ओर सीओ को जिम्मेदारी दी गई है। रात्रि दो बजे से सुबह नौ बजे तक थाने की पुलिस, मुख्य चौराहों पर चेकिंग करेगी। एसपी देहात राजेश कुमार ने किठौर, मवाना और परीक्षितगढ़ में पहुंचकर सीओ और थानेदारों के साथ शाम को दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी नजर
15 अगस्त पर सुरक्षा को देखते हुए स्कूल, कॉलेज, विवि कैंपस, मॉल, सिनेमाघर, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलग से ड्यूटी लगाकर चेकिंग के निर्देश दिए हैं। दोहपर को डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते से अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की गई।


श्रीकृष्ण जनमाष्टमी और 15 अगस्त पर सुरक्षा में किसी भी स्तर में चूक नहीं होनी दी जाएगी। पर्याप्त संख्या में फोर्स की ड्यूटी लगाकर थाना प्रभारी और सीओ को कड़े निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में पीएसी और आरएफ तैनात रहेगी। मंजिल सैनी दहल, एसएसपी

खास बातें
एसएसपी ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
एसपी सिटी ने शहर के में निकाला फोर्स के साथ निकाला फ्लैग मर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed