{"_id":"598e20064f1c1bc26f8b4724","slug":"11502486534-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर की खबरें
Updated Sat, 12 Aug 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम की एक सड़क करें अतिक्रमण मुक्त- आयुक्त
जिले के दो व्यस्तम चौराहाें पर बने फुट ओवरब्रिज
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर को बेहतर बनाने के संबंध में व्यापारियों व अधिकारियों की आयुक्त सभागार में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त डा. प्रभात कुमार ने निगम की एक सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसे मॉडल सड़क बनाने के निर्देश दिए। इसके तहत चौराहे पर जेबरा क्रासिंग, स्टॉपेज का पालन कराने, उद्घोषणा कराकर अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही।
बैठक में उन्होंने केसरगंज में पुलिस चौकी के सामने की जमीन पर पार्किंग की संभावना तलाशने, बागपत रोड को दिल्ली रोड से जोड़ने, जिले के दो व्यस्ततम चौराहाें पर फुट ओवर ब्रिज बनवाने व औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सितंबर से पॉलीथीन मुक्त मेरठ के लिये अपना सहयोग दें। इस मौके पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि व्यापारी शहर को सुन्दर बनाने में हर संभव मदद व सहयोग करेंगे। इस अवसर पर वीसी एमडीए सीताराम यादव, मुख्य अभियंता नगर निगम केबी वार्ष्णेय, चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश रस्तोगी, सचिव आरबी गुप्ता, उद्यमी सतीश, एसके शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंडन को पुराने स्वरूप में लाने को करें योगदान
मेरठ। हिंडन पुनर्जीवन अभियान पर हुुई बैठक में कमिश्नर ने कहा कि उद्यमी रिसोर्स मोबीलाइजेशन में सहयोग करें। कुछ काम करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि उद्यमी इंडस्ट्रीयल फारेस्ट बनाएं। जल संरक्षण में सहयोग करें। निर्मल हिंडन के पुराने स्वरूप को प्राप्त करने में अपना योगदान दें। उद्यमी अपने उद्यम संस्थान को एक व्यू प्वांइट बनाएं। एनवायरमेंट फ्रेंडली इंडस्ट्री बनाकर मॉडल इंडस्ट्रीज के रूप में विकसित करें। रिसोर्स मोबीलाइजेशन में सहयोग कर एसटीपी, ईटीपी, या अन्य चीजें बनवा सकते हैं। इसके लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएंगी। इंडस्ट्री में 500 मीटर आगे व पीछे दोनों ओर पौधरोपण करें। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अरुण राय, अशोक त्यागी, वीवी अवस्थी व मंडल से आए उद्यमियों में पवन गुप्ता, अरुण त्यागी, केएच अहूजा, मो. इकराम, केपी सिंह, पीके सिंघल, अशोक बाजपेयी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भविष्य में आयोजित हो हिंडन कांवड़
मेरठ। कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने हिंडन कांवड़ का आयोजन भविष्य में कराने और हिंडन पर एक वृहद डाक्यूमेंट बनाने को कहा। आयुक्त ने बताया कि आगामी 19 से 26 अगस्त तक मंडल में पांच लाख पौधो को हिंडन किनारे रोपित किया जाएगा। नदी के पास के काश्तकार फलों की खेती करें। आमजन अपने भोजन का 30 प्रतिशत हिस्सा फलों से पूरा करें ताकि काश्तकार को नुकसान न हों। कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति परिवार नियोजन अपनाता है तो एक व्यक्ति द्वारा निर्गत 58.6 टन प्रतिवर्ष कार्बन डाइ आक्साइड का उर्त्सजन कम होगा। जिससे पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा मिलेगा। इस मौकेपर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वह इस अभियान में पूर्ण सहयोग करेंगे। डेरा सच्चा सौदा के अनिरूद्ध त्यागी ने कहा कि वह हिंडर किनारे की अपनी 10 बीघा जमीन पर पौधारोपण करेंगे। इस अवसर पर कई विभागों के अधिकारी और समाजसेवी संगठन के लोग मौजूद रहे।