{"_id":"5977b62e4f1c1bb3088b46eb","slug":"11501017646-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में इलेक्ट्रोनिक मीटर लगाने के विरोध में सपाई देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में इलेक्ट्रोनिक मीटर लगाने के विरोध में सपाई देंगे धरना
Updated Wed, 26 Jul 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने के विरोध में सपाई आज देंगे धरना
मेरठ (ब्यूरो)। गांवों में इलेक्ट्रानिक विद्युत मीटर लगाने के विरोध में बुधवार को सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में किसान पीवीवीएनएल कार्यालय पर धरना देंगे। इसके अलावा प्रबंध निदेशक का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे। गांव के लोग इलेक्ट्रानिक विद्युत मीटर के पक्ष में नहीं हैं। सपा प्रदेश सरकार को इस मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही है। सपा नेता अतुल प्रधान का कहना है कि किसान कर्ज में डूबे हैं और अब उन पर बिजली बिल का बोझ बढ़ाया जा रहा है। जर्जर लाइन और लो वोल्टेज की समस्या का निदान तो सरकार कर नहीं पा रही है, ऊपर से विद्युत कर्मचारियों को गांवों में मीटर लगाने के लिए भेजा जा रहा है। ट्रांसफार्मर फुंके रहते हैं। निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाती।