फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुर्गा भाभी छात्रावास से छात्राएं निष्कासित

दुर्गा भाभी छात्रावास से छात्राएं निष्कासित

Thu, 06 Jul 2017 12:00 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
दुर्गा भाभी छात्रावास से छात्राएं निष्कासित
- अनुशासनहीनता पर विवि ने लिया निर्णय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सीसीएसयू के दुर्गा भाभी छात्रावास से बुधवार को दो छात्राओं को निष्कासित कर दिया। दो अन्य छात्राओं को भविष्य में अनुशासनहीनता न करने की चेतावनी जारी की है।

छात्रावास अधीक्षिका प्रो. आराधना की ओर से आदेश जारी किया गया। विवि के वनस्पति विज्ञान विभाग में एमफिल की छात्रा सोनी गौतम दुर्गा भाभी छात्रावास कक्ष संख्या सी 3 में रहती है। वहीं एलएलएम अंतिम वर्ष की छात्रा रेखा राणा कक्ष संख्या ए 218 में रहती है। दोनों छात्राओं को 15 जून को छात्रावास में हुए झगडे़ क ी वजह से कारण बताओ नोटिस मिला था। जिसमें 17 जून तक लिखित में जवाब देना था। जवाब आदि मिलने के बाद बुधवार को छात्रा रेखा राणा को छात्रावास से निष्कासित कर दिया। रेखा राणा को परीक्षा समाप्ति के दो दिन के भीतर तुरंत कमरा खाली करने और भविष्य में कभी भी विवि परिसर के किसी भी छात्रावास में प्रवेश न देने का आदेश दिया है। वहीं सोनी गौतम को चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी घटना दोहराई गई तो उसे निष्कासित कर दिया जाएगा। झगड़े की घटना में शामिल छात्रा दिव्या राव को भी चेतावनी दी है। दिव्या राव ने 15 जून के झगड़े के बाद अपनी एफआईआर वापस ली थी और माफी भी मांगी थी। इसी झगडे़ में दुर्गाभाभी छात्रावास के कक्ष संख्या ए 3 में रहने वाली समाजशास्त्र विभाग की शोध छात्रा मीना पटेल शामिल है। छात्रा ने इस घटना के बाद न तो कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया न ही स्वयं उपस्थित हुई। मीना पटेल पर छात्रावास में कॉपरेटिव मैस में फर्जी बिल बनाने का भी आरोप है। मीना पटेल को भी अनुशासनहीनता पर निष्कासित कर दिया गया है। भविष्य में हॉस्टल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed