फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सोलो ट्रैवलर्स के रूप में लड़कियां घूम रही जहां

सोलो ट्रैवलर्स के रूप में लड़कियां घूम रही जहां

Wed, 21 Jun 2017 02:47 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
सोलो ट्रैवलर्स के रूप में लड़कियां घूम रही जहां
सोलो ट्रैवलर्स के रूप में बढ़ रही लड़कियों की संख्या
विज्ञापन

टूर एंड ट्रैवल कंपनियों के पास सिंगल गर्ल टूर के लिए अलग प्लान

मेरठ। पूरे देश को देखने के लिए युवतियां अब अके ले निकल रही हैं। परिवार, माता पिता, भाई और पति का साथ उनके लिए अनिवार्य नहीं रह गया है। घूमने की शौकीन युवतियों से लेकर घर से दूर नौकरी और विदेश में शिक्षा पाने क ी चाहत को शहर की युवतियां बखूबी पूरा कर रही हैं। शहर में सोलो गर्ल ट्रैवलर्स क ी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। टूर एंड ट्रैवल कंपनियों ने भी घुमक्कड़ी में लड़कियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए खास सिंगल गर्ल डिपार्चर प्लान तैयार किए हैं, ताकि परिजन निश्चिंत होकर बेटी को अकेले बाहर भेज सकें। देश ही नहीं विदेश में भी लड़कियां अकेले पर्यटन का आनंद ले रही हैं।

तीन साल में 15 फीसदी का इजाफा
टूर एंड ट्रैवल एजेंटों पर सिंगल गर्ल टूर बुकिंग क ी मांग लगातार बढ़ी है। शहर के टूर बुकिंग एजेंटों के देश और विदेश दोनों में लड़कियां जा रही हैं। घरेलू टूर ज्यादा बुक हो रहे हैं। पिछले तीन सालों में यह आंकड़ा 15 प्रतिशत तक बढ़ा है। दो साल पहले हर महीने 5 से 7 टूर केवल लड़कियों के बुक होते थे। अब यह संख्या हर महीने 20 टूर तक पहुंच गई है। अकेली लड़कियों के लिए हर महीने 15 से 20 टूर बुक हो रहे हैं। जो बंगलूरू, गोवा, मुंबई, कोलकाता, राजस्थान और पहाड़ी इलाक ों के लिए हैं। विदेश जाने वाली लड़कियों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन


सिंगल गर्ल डिपार्चर प्लान
टूर एंड ट्रैवल कंपनियाें ने केवल लड़कियों के घूमने जाने के लिए विशेष प्लान सिंगल गर्ल डिपार्चर के नाम से बनाए हैं। इन प्लान में आना, जाना, होटल में रुकना, टैक्सी सुविधा व घूमने के साथ सुरक्षा को विशेष रुप से ध्यान दिया जाता है। पैकेज में सिक्योरिटी सुविधा भी है। ताकि लड़कियां अकेले जा रही हैं इसलिए घूमने में कोई परेशानी न हो। भारतीय पर्यटन स्थलों के अलावा विदेश में पर्यटन के लिए अलग-अलग पैकेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप टूर की भी बढ़ी मांग
केवल फीमेल ग्रुप टूर की भी डिमांड पिछले दिनों में बढ़ी है। इसमें एडवेंचर्स टूर की मांग ज्यादा है। ट्रैकिंग, राफ्टिंग, जिम कार्बेट का आनंद लेने के लिए अकेले लड़कियां निकल रही हैं। मेरठ के अलावा आसपास के शहरों से भी युवतियों के ग्रुप टूर बुकिंग की मांग आती है। आठ से दस युवतियां अपना समूह बनाकर वैष्णो देवी, मंसूरी, शिमला, लेह लद्दाख, नेपाल, नैनीताल, खंडाला, गोवा, मुंबई, राजस्थान, जिमकार्बेट, दक्षिण भारत सहित अन्य स्थानों पर घूमने जा रही है।

मनोरंजन, नौकरी और पढ़ाई उद्देश्य
लड़कियां अकेले शहर से बाहर दूसरे शहर या विदेश केवल मनोरंजन या पर्यटन के लिए नहीं जा रही। पर्यटन की शौकीन लड़कियाें के अलावा फोटोग्राफी, मूवी मेकिंग के क्षेत्र में काम कर रही युवतियां भी शहर से अकेले बाहर जा रही है। बिना मम्मी-पापा के अकेले शहर से बाहर जाने का दूसरा बड़ा कारण पढ़ाई भी है। विदेश में शिक्षा के अच्छे मौके युवतियों को मिल रहे हैं। फैलोशिप, स्कॉलरशिप और तकनीकी शिक्षा व अच्छी फैशन स्टडीज के लिए युवतियां घर से बाहर जा रही हैं। वहीं नौकरी भी सोलो गर्ल टैवलर की संख्या में इजाफे का एक बड़ा कारण है। अपने शहर से दूर नौकरी करने वाली युवतियां भी अकेले ही ट्रैवलिंग कर रही हैं।

ये हैं टूर पैकेज
यूरोप : 1 लाख 35 हजार रुपये (हवाई यात्रा, होटल में रुकना, खाना, यूरोप घूमना व टैक्सी सर्विस)
गोवा- 19 हजार रुपये (हवाई यात्रा, होटल में रुकना, खाना, गोवा घूमना, बीच वॉकिंग व टैक्सी सर्विस)
दाजीर्लिंग : 35 हजार रुपये (हवाई यात्रा, होटल में रुकना, खाना, ट्रैकिंग, आइस राइडिंग, घूमना व टैक्सी सर्विस)
मनाली : 30 हजार रुपये (वोल्वो से यात्रा, होटल में रुकना, खाना, ट्रैकिंग, आइस राइडिंग, घूमना व टैक्सी सर्विस)
राजस्थान : 35 हजार रुपये (जयपुर, जोधपुर घूमना, वोल्वो बस से आना जाना, खाना, होटल में रुकना, टैक्सी चार्ज)
केरला : 30 हजार रुपये (हवाई यात्रा, होटल में रुकना, खाना, घूमना व टैक्सी सर्विस)

बढ़ रही है संख्या
सोलो गर्ल ट्रैवलर की बुकिंग का ग्राफ हर साल बढ़ता जा रहा है। पहले सिर्फ मुंबई और वैष्णो देवी लड़कियां अकेले चली जाती थीं। अब दक्षिण भारत, गोवा देश के विभिन्न स्थानों के अलावा विदेश जाने वाली लड़कियों की संख्या में इजाफा हुआ है। - नितिन खन्ना, टूर एंड ट्रैवल बुकिंग एजेंट


अलग से टूर प्लान
अकेली लड़कियां भी अब शहर से बाहर घूमने जा रही हैं। परिवार या दोस्तों के साथ बिना लड़कियां घूमने के लिए टूर प्लान ले रही हैं। गर्ल्स डिपार्चर के लिए अलग से टूर पैकेज हमारे पास हैं।
- विनोद कुमार, टूर एंड ट्रैवल बुकिंग एजेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed