{"_id":"5c929be2bdec2258a5431e2b","slug":"111553112034-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबॉल क्लब ने मनाई होली
मेरठ। जाफर फुटबॉल क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। फुटबॉल खिलाड़ी विजय, विशाल, अफजल, यश, तुषार, अर्जुन आदि ने कोच मोहम्मद शाहरुख के साथ मिलकर होली खेली। एक-दूसरे के गुलाल लगाकर बधाई दी। फुटबॉल क्लब कोच मोहम्मद जफर ने बताया कि हमें पानी का प्रयोग कम करना होगा।
होली मिलन समारोह आयोजित
मेरठ। मेजर ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल पुंडीर, महामंत्री विक्रांत गोयल ने सभी उद्यमियों को गुलाल लगाकर शुभकामना दी। अध्यक्ष ने बताया कि यह होली संस्था के लिए बहुत खास है। इस होली पर ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन तीन साल पूरे कर चुकी है। सुधीर पाठक, गुरमीत सिंह, विकास जैन, दिनेश, मुखत्यार सिंह, मनोज वाधवा आदि रहे।
पंजाबी समाज द्वारा मनाया समारोह
फोटो---
मोदीपुरम। पल्लवपुरम में बुधवार को पंजाबी समाज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के मेरठ महानगर संयोजक एडवोकेट राजेश मोहन रहे। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। इसके अलावा ब्राह्मण महासभा द्वारा सिवाया गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित शौकिंद्र भारद्वाज ने कहा कि हमें यह पर्व आपसी भाईचारे के साथ मिलकर मनाना चाहिए। उन्होंने गुलाल से होली खेलने का आह्वान किया। संजय चौधरी, राजेश, अर्जुन विहान, अर्जुन भारद्वाज, कुणाल भारद्वाज, राकेश भारद्वाज, करण भारद्वाज, संगीता भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चैंबर में होली मनाई
मेरठ। युवा ब्राह्मण समाज संगठन मेरठ मंडल के तत्वावधान में जिमखाना मैदान अपार चैंबर में होली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। संचालन करते हुए अजय शर्मा ने सबसे पहले संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य आकर्षण कवि सम्मेलन रहा। इसमें कवि सुमनेश सुमन, इंद्र प्रसाद अकेला, ईश्वर चंद गंभीर आदि ने कविता पाठ किया। अध्यक्षता एनडी शर्मा ने की। राजीव शर्मा, सौरभ शर्मा, कुलदीप शर्मा, जितेंद्र गौतम, श्याम बाबू शर्मा, अनुपम शर्मा आदि मौजूद रहे।
योग संस्कृति क्लब खेली फूलों की होली
मेरठ। योग संस्कृति क्लब व योग विज्ञान संस्थान की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। शिव पार्क शास्त्रीनगर में सदस्यों ने होली का पूजन किया। इसके बाद सभी ने फूलों की होली खेली। राधा-कृष्ण के भजन सुनाए। संचालन अंशुल सक्सेना, आशा सक्सेना ने किया। निशा सक्सेना, राजीव सक्सेना, लता सिंह, सुनीता, पूजा, सीमा मौजूद रहीं।