{"_id":"5c730c88bdec2273ac45f4ad","slug":"111551043720-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के मन की बात लाइव सुन गदगद हुए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के मन की बात लाइव सुन गदगद हुए किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत जनपद कई जगह हुआ आयोजन
- गोरखपुर से प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को सुना किसानों और अधिकारियों ने
- जनपद के 37563 किसानों के खातों में भेजे गए 7,51,26,000 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लांचिंग रविवार को गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। कार्यक्रम का पूरे देश में सीधा प्रसारण किया गया, जिसे ब्लाक मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयाें, जिला मुख्यालयों के साथ ही अन्य कृषि केंद्र आदि पर सुना गया।
जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही ने बताया कि वर्ष 2011 की गणना के अनुसार जनपद में लघु और सीमांत किसानों की संख्या 1,83,399 है। जनपद के सभी किसानों का सर्वे कराया जा रहा है। इनमें 1,18,280 पात्र किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। इस योजना का रविवार को शुभारंभ गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। जिसका सीधा प्रसारण जनपद के सभी 12 ब्लाक मुख्यालयों, तीनों तहसील मुख्यालयों के साथ ही कलक्ट्रेट में हुआ। जनपद के 37,563 किसानों के खातों में पहली किश्त के दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। जनपद के इन किसानों को कुल 7 करोड़ 51 लाख 26 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की गई। सीधे प्रसारण के दौरान सदर तहसील में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम और जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के साथ ही तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
गोष्ठी का आयोजन
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान छावनी क्षेत्र के सभागार में रविवार को किसान सम्मान और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का लाइव प्रसारण सुना। सजीव प्रसारण के दौरान ही कई किसानों के मोबाइल पर उनके खाते में दो हजार रुपये जमा होने का मेसेज आया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अजयवीर सिंह सिरोही ने गोवंश के संबंध में किसानों को जागरूक किया। वैज्ञानिक डॉ. नेमीचंद ने खुरपका मुंह पका रोग से पशुओं को बचाने के उपाय बताए। ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र सिंह ने कहा कि गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों को इस परियोजना से बहुत लाभ होगा। गगोल उत्पादक संघ गगोल के चेयरमैन योगेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के गठन, डॉ. एसके अग्रवाल ने पीएम किसान परियोजना चलाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। संस्थान के निदेशक डॉ. नितिन वी पाटिल ने उपस्थित किसानों को आश्वासन दिया कि संस्थान की ओर से वह हर संभव प्रयास किया जाएगा संचालन संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने किया। डॉ. सुरेश कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। पंकज चौहान पूठ खास और मदन लाल छाबड़िया, 22 गांवों के 150 से भी अधिक किसानों व जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया।