{"_id":"5c730b9ebdec22094a2c8d8c","slug":"111551043486-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय की प्रबंध समिति का चुनाव।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय की प्रबंध समिति का चुनाव।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक कुमार ने जीता सचिव पद
मवाना। एएसपीजी कालेज एसोसिएशन की प्रबंध समिति चुनाव में रविवार को सचिव पद के लिए मतदान हुआ। मतदान और मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। दीपक कुमार ने 1647 मत पाकर प्रतिद्विंदी उज्जवल रस्तोगी को पराजित किया। वहीं दूसरे पदों के लिए एक-एक नामांकन किया गया।
सुबह 9 शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। उज्ज्वल रस्तोगी की शिकायत पर उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने उप निबंधक शांति भूषण चौबे को चुनाव कराने का जिम्मा सौंपा था। शाम साढे पांच बजे से सवा आठ बजे तक मतो की गिनती हुई। चुनाव अधिकारी विनोद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपक कुमार को 1647 मत तथा उज्ज्वल रस्तोगी को 535 मत मिले। जबकि 37 मत रद्द हुए। दीपक कुमार लगातार तीसरी बार सचिव निर्वाचित हुए है। लोगों ने दीपक को बधाई दी।