फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 कैरेट स्वर्णाभूषणों को मिले हॉलमा र्किंग मान्यता

20 कैरेट स्वर्णाभूषणों को मिले हॉलमा र्किंग मान्यता

Fri, 22 Feb 2019 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
20 कैरेट स्वर्णाभूषणों को मिले हॉलमा र्किंग मान्यता
20 कैरेट स्वर्णभूषण को मिले हॉलमार्किंग मान्यता
विज्ञापन

- आज सांसद से मिलेंगे मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के सदस्य
- सराफा कारोबारियों में रोष, सरकार वापस ले फैसला
मेरठ। सरकार द्वारा 20 कैरेट सोने के आभूषणों को हॉलमार्क मान्यता से खत्म करने के फैसले पर सराफा कारोबारियों में रोष है। एशिया की सबसे बड़ी सोनामंडी के सराफा कारोबारियों की मांग है सरकार अपना फैसला वापस ले। हजारों कारीगर बेरोजगार हो जाएंगे और बाजार में दो नंबर क ा कारोबार बढ़ेगा। इस संबंध में शुक्रवार मेरठ बुुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के सदस्य संासद राजेंद्र अग्रवाल से मिलकर अपनी मांग रखेंगे।

कारोबारियों का कहना है कि सरकार ने 20 कैरेट के गहनों को हॉलमार्किंग से हटाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में 28 फरवरी को कैबिनेट मंत्री रामविलास पासवान ने देशभर के सराफा कारोबारियों के साथ बैठक भी बुलाई है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल कारोबारियों की बात रखें। एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि 20 कैरेट सोने में 83.33 टंच शुद्धता होती है इसमें दस्तकारी, मीनाकारी अच्छे से होती है। हाथ के काम से गहना बनता है। हजारों कारीगरों को रोजगार मिलता है। लेकिन 22 कैरेट सोने में 91.6 टंच शुद्धता होती है, वनस्पति भारी होता है। इसमें हाथ से काम नहीं हो सकता। यह सोना केवल मशीन से ही डिजायन हो सकता है। मशीन से काम होने के कारण हजारों कारीगर बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार को यह फैसला वापस लेना होगा। 22 कै रेट में वजन अधिक होने से इससे बनने वाले गहने स्किन कैंसर का भी कारण होते हैं। सरकार 22,18,14 कैरेट को मान्यता देने की तैयारी में है। जबकि 20 कैरेट से मान्यता खत्म कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed