फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   40 नदियों पर चल रहा काम

40 नदियों पर चल रहा काम

Thu, 21 Feb 2019 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
40 नदियों पर चल रहा काम
अन्य केंद्रों के लिए...
विज्ञापन

देश की 40 नदियों पर काम जारी, 26 करोड़ का है प्रोजेक्ट
11 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश में, 80 प्रोजेक्ट में से 50 पर काम शुरू
मेरठ में दूषित पानी से सैकड़ों मौतें होने पर जताई चिंता
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सिर्फ गंगा को प्रदूषण से मुक्त नहीं करेंगे, बल्कि यमुना, काली नदी, हिंडन समेत 40 नदियों पर काम किया जाएगा। 26 हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। 11 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश में है, जिसमें 80 योजनाएं हैं। इनमें से 50 पर काम शुरू हो गया है।
गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, कासगंज और मेरठ की परियोजनाओं में 1040 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। नमामि गंगे कार्यक्रम केअंतर्गत मेरठ शहर में अवरोध एवं बहाव परिवर्तन कार्य (आई एंड डी) एवं मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता सीवर उपचार संयंत्र परियोजना (एसटीपी) संबंधी योजना है। इस योजना में 214 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, राइजिंग मेन 100 मीटर और सीवर लाइन 505 मीटर हैं। दरअसल, प्रदूषित हो चुकेनाले जो वर्तमान में काली नदी में गिरकर प्रदूषित कर रहे हैं, उन्हें साफ करना है। उन्होंने कहा कि दूषित जल से लोगों की मौत की बात पता चली है, यह बेहद दुखद है।
विज्ञापन

शहर के तीन नालों को किया जाएगा स्वच्छ
शहर के आबू नाला एक, आबू नाला दो और ओडियन नाला को साफ कराया जाएगा। सुबह, दोपहर और शाम तीन समय पानी चेक करूंगा। मुझे कारपोरेशन पर विश्वास नहीं है कि वह इस काम को संभाल पाएगा या नहीं। यह 682 करोड़ की योजना है। नालों के पानी को सीटीपी के माध्यम से शोधित किया जाएगा। शोधित जल को सिंचाई एवं शहर के पार्कों में प्रयोग किया जाएगा। काली नदी को गंगा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल गंगा में गिलास से पी सकेंगे पानी
गडकरी ने कहा कि अगले साल तक गंगा को इतना निर्मल और स्वच्छ कर देंगे कि वहां नहाने के साथ-साथ गिलास मेें भरकर पानी पी लेना। अभी भी गंगा नहाकर आया हूं, पानी पहले से साफ हुआ है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े कुंभ में एक भी घटना नहीं हुई, यह उपलब्धि है। इसके लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed