फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला उत्पीड़न के मामलों में दिखाएं गंभीरता

महिला उत्पीड़न के मामलों में दिखाएं गंभीरता

Fri, 08 Feb 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न के मामलों में दिखाएं गंभीरता
‘महिला उत्पीड़न मामलों में दिखाएं गंभीरता’
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने सुनीं समस्याएं
मेरठ।
भारतीय संविधान में महिला और पुरुष को समान मौलिक अधिकार दिए हैं। महिलाओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए महिला आयोग का गठन किया गया है। यह बात सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने कही। वह बृहस्पतिवार को महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की सुनवाई कर रही थीं।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आयोग एवं सरकार के सख्त निर्देश है कि महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी मामलों को गंभीरता से लेकर उसका समयबद्ध निस्तारण किया जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान महिला उत्पीडन के 10 मामले आए। उनके निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दियेे। उन्होंने कहा कि महिलाएं उत्पीड़न को बर्दाश्त न करें। उनकी मदद के लिए आयोग ने व्हाट्सएप नंबर 06306511708 जारी किया है। इस पर कोई भी पीड़ित महिला अपनी समस्या को किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक भेज सकती है।
विज्ञापन

बा स्कूल का किया निरीक्षण
राखी त्यागी ने पूर्वा शेखलाल स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खान-पान व चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम द्वारा बच्चियों के स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि बालिकाओं के भोजन पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा आदि का विशेष ख्याल रखें। बालिकाओं की रुचि के अनुसार उन्हें कौशल प्रशिक्षण भी दिलाएं। इस अवसर पर उपमुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रभारी महिला थाना रघुवीर कौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed