फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मंदिर निर्माण के नाम पर देश को धोखा दे रही भाजपा-आचार्या प्रमोद कृष्णम्

मंदिर निर्माण के नाम पर देश को धोखा दे रही भाजपा-आचार्या प्रमोद कृष्णम्

Mon, 28 Jan 2019 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
मंदिर निर्माण के नाम पर देश को धोखा दे रही भाजपा-आचार्या प्रमोद कृष्णम्

विज्ञापन
जानीखुर्द। भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी राम मंदिर नहीं बना है। यह बात रविवार को रसूलपुर धौलड़ी गांव एक शोकसभा में हिस्सा लेने पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कही।

आल इंडिया संत समाज के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम रविवार को दिल्ली के पूर्व विधायक हसन अहमद के आवास पर उनके ससुर शहीद हसन के चालीसवां पर पहुंचे। प्रकट करने पहुंचे। इस दौरान हुई प्रेसवार्ता के दौरान प्रमोद कृष्णम ने कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा ने कहा थासत्ता में आने से पहले कहती आई थी कि अगर केन्द्र में हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार आयेगी, तो अयोध्या में मंदिर का निर्माण करायेंगे। लेकिन अब तो केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन भाजपा द्वारा राममंदिर निर्माण की कोई पहल नहीं की जा रही है। 2014 में चुनाव जीतने के बाद कहा गया था कि संसद में कानून बनाकर राममंदिर का निर्माण करायेंगे। लेकिन अब भाजपा सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानने की बात कर जनता को गुमराह कर रही है। मंदिर निर्माण कराने के लिए भाजपा ने देश की जनता से वायदा किया था, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं। आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। महागठबंधन के बारे में बोलते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पूरा देश जानता है कि देश में दो ही बडी पार्टी भाजपा और कांग्रेस है। बिना कांग्रेस पार्टी के भाजपा के खिलाफ महागठबंधन सिद्धांत के खिलाफ है। महागठबंधन का मतलब ही यह है कि एक तरफ मोदी यानि भाजपा और बाकी सब पार्टी एक साथ हो। ऐसा भाजपा के खिलाफ बन रहे रहे महागठबंधन में कही भी नजर नहीं आ रहा है। इस दौरान हसन अहमद, बाबर काजमी, सरकार हुसैन आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed