फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बारिश से ठंड बढी गेहू की फसल को लाभ ।

बारिश से ठंड बढी गेहू की फसल को लाभ ।

Tue, 22 Jan 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
बारिश से ठंड बढी गेहू की फसल को लाभ ।

विज्ञापन
फसलों के लिए संजीवनी बनकर बरसे बदरा
बौंद्रा। मौसम हर दिन करवट बदल रहा है। सोमवार को दिन भर हुई रिमझिम बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। स्कूली बच्चे भीगते हुए घर पहुंचें कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। बारिश से मौसम में ठंड बढ़ गई है। गेहूं की फसल के लिए इस वर्षा को वरदान माना जा रहा है हालांकि दलहन व तिलहन की फसल को बारिश से आंशिक नुकसान है। रविवार रात्रि से ही आसमान में बादल छाए रहे। कई बार रात के समय ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई सोमवार सुबह बादलों को चीरकर कुछ समय के लिए सूरज निकला लेकिन सुबह करीब नौ बजे फिर से बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। इस समय गेहूं की फसल को वरदान माना जा रहा है।


बूंदा बांदी से ठंड बढ़ी, किसानों के खिले चेहरे
खरखौदा। पिछले तीन दिन से रात व दिन का न्यूनतम व अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा था। जिससे सरसों में रोग लग रहा था तथा सामान्य से अधिक तापमान पर गेहूं की फसल पर भी संकट मंडरा रहा था। लेकिन सोमवार को हुई बूंदा बांदी से ठंड लौट रही है। वहीं किसानों का कहना है कि इस समय यदि बरसात होती है तो वह गेहूं व सरसों, चना सहित सभी के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन



रिमझिम बारिश से हुआ कीचड़, बढ़ी परेशानी
- बाइक फिसलने से भाजपा नेता भी हुए घायल
दौराला। दौराला-सरधना मार्ग पर सोमवार को हुई रिमझिम बारिश से सड़कों पर कीचड़ हो गया। जिसमें बाइक सवार फिसलने से घायल हो गए। बाइक फिसलने से एक भाजपा नेता भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब दौराला सरधना मार्ग पर बारिश के चलते कीचड़ फैल गया। बाइक गिरने से भराला निवासी भाजयुमो जिला पूर्व मंत्री मनिंदर विहान, सरधना निवासी उस्मान, कपसाड़ निवासी भोला, नया गांव निवासी रामानंद समेत एक दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए, हादसे में महिला, सविता, रानी, कमलेश आदि के भी चोट आई। मार्ग पर बारिश होने के कारण फिसलन हो गई। जिसके चलते लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले यात्री भी परेशानी उठानी पड़ी। भाजपा नेता मनिंद्र विहान ने इस मामले की शिकायत चेयरपर्सन रीमा शर्मा और इंस्पेक्टर दौराला मिथुन दीक्षित से कर समस्या का निदान कराने की मांग की। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के किसानों ने बारिश को फसलों के लिए वरदान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed