फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क्रय केंद्र पर बदमाशों का धावा, चौकीदार के साथ की जमकर मारपीट

क्रय केंद्र पर बदमाशों का धावा, चौकीदार के साथ की जमकर मारपीट

Tue, 25 Dec 2018 03:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर बदमाशों का धावा, चौकीदार के साथ की जमकर मारपीट
-बदमाशों की पिटाई से घायल चौकीदार ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

-परिजनों ने शव मवाना मिल गेट पर रखकर लगाया जाम किया हंगामा
-दो लाख रुपये का मुआवजा व नौकरी दिए जाने के आश्वासन पर परिजन हुए शांत
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
तोफापुर क्रय केंद्र पर लूटपाट का विरोध करने पर चौकीदार के साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल चौकीदार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन मिल गेट पर पहुंचे और मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। मिल अधिकारियों के मुआवजा के आश्वासन पर ही परिजन शांत हुए।
रसूलपुर गांवड़ी निवासी सूबेराम (50 वर्ष) पुत्र मंगत ठेकेदार सुरेंद्र के अधीन कार्य करता था। मवाना शुगर मिल का क्रय केंद्र इंचौली थानाक्षेत्र के तोफापुर गांव में लगा हुआ है। जहां सूबेराम चौकीदार के पद पर काम करता था। रविवार देर रात क्रय केंद्र पर आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया । चौकीदार सूबेराम ने लूटपाट का विरोध किया। जिस पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। बदमाशों ने लाखों रुपये कीमत के बाट लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। किसी तरह बंधनमुक्त होने के बाद घायल सूबेराम ने मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेरठ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात ही सूबेराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।
विज्ञापन

सोमवार को मृतक के परिजन शव को लेकर मवाना शुगर मिल गेट पर पहुंचे और मिल रोड पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस दौरान सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन विनोद भाटी के नेतृत्व में बाबूराम, लीलू प्रधान, जगवीर आदि मिल के महा प्रबंधक प्रमोद बालियान से मिले। प्रमोद बालियान ने मृतक के परिवार को ठेकेदार से दो लाख रुपये दिलाने व एक बेटे को मिल में नौकरी दिए जाने का आश्वासन दिया। इस बीच सपा नेता अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंच गए और मुआवजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मृतक अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। परंतु उसकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। उन्होंने मुआवजा बढ़ाए जाने की मांग की। मिल अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शव को लेकर गांव लौट गए और गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के दो बेटे व दो बेटी है। एक बेटी की मृतक ने शादी कर दी है। सूबेराम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed