फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गन्ना भुगतान न करने वाली चार चीनी मिलों को आरसी जारी

गन्ना भुगतान न करने वाली चार चीनी मिलों को आरसी जारी

Sun, 16 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
गन्ना भुगतान न करने वाली चार चीनी मिलों को आरसी जारी

विज्ञापन


मंडल की चार चीनी मिलों की आरसी जारी
मेरठ। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान समय पर नहीं करने से सरकार नाराज हो गई है। सरकार का चीनी मिलों पर सख्ती का असर भी दिखाई देने लगा है। मोहिउद्दीनपुर एवं दौराला चीनी मिल द्वारा 14 दिन की अवधि में भुगतान किया जा रहा है। सरकार ने मंडल की ऐसी चार चीनी मिलों पर शिकंजा कसने के लिए आरसी जारी कर दी है।

उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने बताया कि भुगतान में लापरवाही बरतने वाली मंडल की चार चीनी मिलें जिनमें मोदीनगर, बुलंदशहर, ब्रजनाथपुर, मलकपुर चीनी मिलों को आरसी जारी की गई है। चीनी मिल बुलंदशहर द्वारा 2017-18 में खरीदे गए गन्ना मूल्य भुगतान 6022.75 लाख में सापेक्ष 12 दिसंबर तक अवशेष गन्ना भुगतान 2008.18 लाख, विलंब अवधि का ब्याज, अवशेष कमीशन, कमीशन पर विलंब अवधि का ब्याज सहित 2404.00 लाख का वसूली प्रमाण पत्र जारी किया। मोदीनगर चीनी मिल द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में खरीदे गए गन्ना मूल्य भुगतान 29945.35 लाख के सापेक्ष 12 दिसंबर तक अवशेष गन्ना भुगतान 14773.31 लाख एवं विलंब अवधि का ब्याज, शेष कमीशन, कमीशन पर विलंबित अवधि का ब्याज सहित 17439.64 लाख की वसूली, चीनी मिल ब्रजनाथपुर द्वारा पिछले वर्ष गन्ना खरीद भुगतान 20139.27 लाख के सापेक्ष 12 दिसंबर तक अवशेष गन्ना भुगतान 8023.08 लाख गन्ना मूल्य और समस्त ब्याज सहित 10575.08 लाख रुपये का द्वितीय वसूली प्रमाण गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी द्वारा निगम किया गया। चीनी मिल मलकपुर को पूर्व में फरवरी 2018 द्वारा कुल 24490.98 लाख रुपये का प्रथम वसूली प्रमाण पत्र निर्गत किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed