{"_id":"5b6f51a34f1c1b922f8b4757","slug":"111534022051-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल बवाल: गिरफ्तारी नहीं हुई तो आईएमए करेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल बवाल: गिरफ्तारी नहीं हुई तो आईएमए करेगा आंदोलन
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की मेरठ शाखा ने डॉ. अजीत चौधरी के समर्थन में शनिवार रात आईएमए भवन में बैठक की। जिसमें सोमवार तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. मेधावी तोमर ने बताया कि आईएमए इस मामले में धरना प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहा था। लेकिन सीओ सिविल लाइन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि रविवार तक वह भाजपा कार्यसमिति की बैठक में व्यस्त हैं। ऐसे में सोमवार को इस मामले में कार्रवाई करेंगे। इस आश्वासन के बाद उन्होंने अपना धरना प्रदर्शन स्थगित किया। इसके अलावा आईएमए के पदाधिकारी डॉ. अजीत चौधरी का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इनमें आईएमए अध्यक्ष के अलावा पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. वीरोत्तम तोमर, आईएमए सचिव सुशील गुप्ता और डॉ. विश्वजीत बैंबी आदि रहे।
फिर हो सकता है बवाल, गुस्से में दोनों गुट
मेडिकल में दोनों गुट गुस्से में हैं, जिससे फिर बवाल की आशंका भी जताई जा रही है। इसके अलावा इस मामले में राजनीति भी गरमाने लगी है। शनिवार को डॉ. अजीत चौधरी का हाल जानने के लिए कई राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेता पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह उनके साथ हैं और जरूरत पड़ने पर हर तरह की मदद भी करेंगे। इससे राजनीति भी गरमाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
खास बातें:
- मेडिकल कॉलेज बखेड़े में सोमवार तक का दिया अल्टीमेटम
- डॉ. अजीत चौधरी के समर्थन में आया आईएमए