फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेडिकल कॉलेज में मॉड्यूलर ओटी, लेबर रूम कॉम्पलेक्स और रिसेप्शन हॉल का तोहफा

मेडिकल कॉलेज में मॉड्यूलर ओटी, लेबर रूम कॉम्पलेक्स और रिसेप्शन हॉल का तोहफा

Sun, 12 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मॉड्यूलर ओटी, लेबर रूम कॉम्पलेक्स और रिसेप्शन हॉल का तोहफा
मेडिकल को मोड्यूलर ओटी, लेबर रूम और रिसेप्शन हॉल का तोहफा
विज्ञापन

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में बेहतर चिकित्सा देने के लिए तीन अत्याधुनिक सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। इनमें 12 आधुनिक शल्य ऑपरेशन थियेटर (मॉड्यूलर ओटी), रिसेप्शन हॉल और लेबर रूम कांपलेक्स मॉड्यूलर ओटी के साथ शामिल है। यह प्रोजेक्ट करीब 43 करोड़ पांच लाख 67 हजार रुपये में बनकर तैयार होंगे। चार मॉड्यूलर ओटी बनकर तैयार हैं, इनका चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने लोकार्पण किया, जबकि रिसेप्शन हॉल और लेबर रूम कांपलेक्स का निर्माण कार्य अभी शुरू होना है, लिहाजा इनका शिलान्यास किया।
मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राकेश दुबे ने बताया कि मॉड्यूलर ओटी के 22 करोड़ 49 लाख 39 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि लेबर रूम कांपलेक्स एवं शल्य कक्ष के उच्चीकरण के लिए 16 करोड़ 97 लाख 53 हजार रुपये और रिस्पेशन हॉल के लिए तीन करोड़ 58 लाख रुपये 75 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। रिस्पेशन हॉल में ग्राउंड फ्लोर केअलावा प्रथम तल भी बनाया जाएगा। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। पर्चा काउंटर के सामने बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए जो पैसा स्वीकृत किया गया है, वह इसके निर्माण के लिए है, बाकी सुविधाओं केलिए इसके तैयार होने केबाद प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन


विदेश में भी देख सकेंगे ऑपरेशन
मेडिकल में डिजिटल ओटी भी बनकर तैयार हो गया है। इसके जरिए मॉड्यूलर ओटी में हो रहे ऑपरेशन को इंटरनेट केजरिए विदेश में भी देखा जा सकता है। इमरजेंसी के ऊपर प्रथम तल पर एक हॉल बनाया गया है, जिसमें इसका सेटअप लगाया गया है। मॉड्यूलर ओटी में जो ऑपरेशन होंगे, उन्हें हॉल में बैठकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स देख सकेंगे। उनके पास माइक की भी व्यवस्था रहेगी, ऑपरेशन थियेटर में मौजूद चिकित्सक और स्टूडेंट्स आपस में बातचीत भी कर सकेंगे। चारों मॉड्यूलर ओटी में यह व्यवस्था कर दी गई है। विद्यार्थियों के हिसाब से इसे ‘लाइव प्रैक्टिकल’ भी कह सकते हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने इस डिजिटल ओटी हॉल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed