{"_id":"5b6375164f1c1bed5e8b6cf5","slug":"111533244694-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालकों ने उठाया मौके का फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालकों ने उठाया मौके का फायदा
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मनमाना किराया वसूल रहे ई-रिक्शा चालक
मेरठ। भैसाली बस अड्डा शिफ्ट होने और सिटी बसों का संचालन बंद होने का फायदा ई-रिक्शा व ऑटो चालक उठा रहे है। जानकारी के अभाव में भैसाली बस अड्डे पर पहुंचे यात्रियों को सोहराबगेट तक पहुंचाने के लिए मनमाना किराया वसूला गया। दोगुना तक किराया लेने पर यात्रियों की चालकों से नोंकझोंक भी हुई।
भैसाली बस अड्डे से यात्रियों को शहर के विभिन्न स्थानों तक ले जाने के लिए ई-रिक्शाओं का जमवाड़ा रहता है। इनकी भीड़ के चलते थापर नगर जाने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। कांवड़ यात्रा के चलते भैसाली बस अड्डे को बृहस्पतिवार को अस्थायी रूप से सोहराबगेट शिफ्ट कर दिया है। लेकिन काफी यात्री जानकारी के अभाव में भैसाली बस अड्डे पहुंच गए। इन यात्रियों को सोहराबगेट पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा और ऑटो वालों ने जमकर लूटा। 15 रुपये की बजाय 25 से 30 रुपये वसूले गए। यात्रियों ने किराया बढ़ाने की बाबत पूछा तो बताया कि पूरे शहर को बैरिकेडिंग किया गया है। इसके चलते घूमकर जाना पड़ रहा है। इससे रूट की दूरी बढ़ गई है। कई यात्रियों की बढ़े किराये को लेकर चालकों से नोंकझोंक भी हुई।