फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सामाजिक वानिकी प्रशिक्षण

सामाजिक वानिकी प्रशिक्षण

Thu, 26 Jul 2018 09:48 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक वानिकी प्रशिक्षण
वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जनसहयोग जरूरी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। सामाजिक वानिकी प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे क्षमता निर्माण कार्यक्रम में वन्य जीव प्रतिपालक पवन कुमार ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि पर्यावरण की रक्षा एवं उसका संवर्धन करें।

उन्होंने कहा कि मनुष्य प्राणी मात्र के प्रति दयाभाव रखे। वन्य जीवों को सुरक्षित रखने के लिए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 है। वन्य जीव अपराध प्रवर्तन के लिए देश में संरक्षण कानून है। वन्य जीव अपराधों के संबंध में राज्य के वन एवं पुलिस विभाग प्रमुख व प्रवर्तन एजेंसियां हैं। वे वन्य जीव अपराधों का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तस्करी की रोकथाम के आदेश के साथ वन जंगल सीमा की रक्षा करते है। वन्य जीव तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने में कामयाब रहते हैं। देहरादून के सीनियर टेक्निकल वाइल्ड लाइफ फोंरेंसिक से डब्लूआई के अधिकारी सीपी शर्मा ने कहा कि गंगा में कछुआ, घड़ियाल व डाल्फिन समेत कई तरह के जीवों के पालन की योजना चल रही है। जिसमें क्षेत्रवासियाें का भी पूरा सहयेाग रहता है। वन्य जीव, जलीय एवं स्थलीय वनस्पति प्राकृतिक पर्यावरण का भाग है। उनकी सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। वन्य संपदा हमारी राष्ट्रीय पूंजी है। इस प्रकार देश को सभी वन्य जीव अपराधों से हानि होती है। जीवों का शिकार करने पर अपराधियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होती है। हम सभी को ग्रामीणों को भी कानूनी प्रक्रिया की जानकारी देनी चाहिए। जिससे वन्य जीवों को हानि न हो। बहराइच के जिला कोर्ट अधिवक्ता सुरेश चंद यादव ने कहा कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 55 के अधीन शिकायत फाइल करने की अधिकारी की क्षमता प्रमुख महत्व का मामला होता है। इसलिए वन्य जीव पालन में सभी को पूरा सहयोग करना चाहिए। वन विभाग की डीएफओ अदिति शर्मा ने वन्य जीव अभ्यारण्य एवं गंगा में चल रहे कछुआ, घड़ियाल एवं डाल्फिन की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वहां वन जंगल पूरी तरह हरियाली से भरा है। इस अवसर पर वन रेंजर अशोक कुमार, विनोद कुमार एवं वन्यकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
सामाजिक वानिकी प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे क्षमता निर्माण कार्यक्रम में रखे विचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed