{"_id":"5b3d3d4d4f1c1bc0248b47d1","slug":"111530740045-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों से की अभद्रता
Updated Thu, 05 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली टीम के साथ की अभद्रता
मेरठ। मॉसरेड अभियान के तहत लालकुर्ती पहुंची बिजली कर्मियों की टीम के साथ बिजली चोरी कर रहे लोगों ने धक्कामुक्की और अभद्रता की। पुलिस की सख्ती के बाद लोग बैकफुट पर आ गए। टीम ने यहां एक दर्जन घरों में बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरी वाले इलाकों में पीवीवीएनएल मासरेड अभियान चला रहा है। इस क्रम में बिजली टीम बुधवार को लालकुर्ती के हंडिया मोहल्ला, बकरी मोहल्ला, जामुन मोहल्ला आदि में चेकिंग के लिए पहुंची। टीम ने कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी तो लोग जमा हो गए। महिलाओं से छेड़छाड़ के नाम पर टीम के साथ हाथापाई पर उतारू हो गए। लेकिन पुलिस के हड़काने पर आक्रोशित भीड़ शांत हो गई। इसके बाद की गई जांच में करीब एक दर्जन घरों में बिजली चोरी मिली। कई मीटरों में शंट मिले। मौके पर ही मीटरों को सील किया गया। घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर निकालकर लगाया गया। अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा ने बताया कि बिजली चोरी वाले इलाकों में चेकिंग टीम को विरोध का सामना करना पड़ता है। पुलिस को साथ लेकर मासरेड अभियान चलाया जा रहा है।