{"_id":"5b15a1804f1c1b614d8b4b0e","slug":"111528144256-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार बनी आग का गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार बनी आग का गोला
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स कांपलेक्स में आग का गोला बनी कार
मेरठ। दिल्ली रोड पर स्पोर्ट्स कांपलेक्स में एक कार में आग लग गई। कार सवार बाल-बाल बचे। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
देवलोक कॉलोनी निवासी नवीन ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे वे अपने भाई राजकुमार की कार लेकर किसी काम से आरटीओ जा रहे थे। कुछ दूर चलने पर स्पोर्ट्स कांपलेक्स में कार से धुआं उठने लगा। उन्होंने कार रोकी और बोनट खोलकर इंजन चेक किया। बाद में जैसे ही कार की डिग्गी खोली तो अचानक कार में आग लग गई। पास में ही एक कंपनी के कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। बाद में सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग पूरी तरह जल चुकी थी। नवीन कुमार ने टीपी नगर थाने में घटना की लिखित सूचना दी है। जिसमें बताया कि कार में उनके रजिस्ट्रेशन, बीमा और परिजनों के बैंक खातों संबंधी चेक बुक थी, जो जल गईं। आग के कारण का पता नहीं चल सका।
कार के इंजन में लगी आग
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के जई गांव निवासी फजल मोहम्मद सोमवार को गांव के बाहर अपनी कार में पेट्रोल डलवा रहे थे। पेट्रोल डलवाने के बाद जैसे ही वे चले तो इंजन से धुआं निकलने लगा। इस पर पंप पर काम कर रहे सेल्समैन ने आग बुझाई, लेकिन तब तक कार का इंजन पूरी तहरी जल चुका था।