{"_id":"5ad907a84f1c1b390a8b58d6","slug":"111524172712-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव एवं कठुआ का विरोध प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव एवं कठुआ का विरोध प्रदर्शन जारी
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव एवं कठुआ की घटना के विरोध में प्रदर्शन
मेरठ/मोदीपुरम । उन्नाव एवं कठुआ की घटना के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कलक्ट्रेट पर खिदमत-ए-खल्क फाउंडेशन, महिला जनसेवा समिति, युवा सेवा समिति एवं सुप्रभात मानव सेवा संस्थान के सदस्यों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार से मांग की कि भविष्य में ऐसी शर्मसार घटना न हो इसके लिए कठोर दंडात्मक एवं त्वरित कार्रवाई किए जाने का कानून बनाया जाए। उन्होंने एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान अयाजुद्दीन उर्फ बाबर, दीप माला, डॉ. एलएखान, समीना सैफी, रेशमा खान, बुद्घ प्रकाश आदि रहे। उधर घटना के विरोध में छात्र-छात्राओं ने बच्चा पार्क से रैली निकाली और कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और दोनों घटनाओं के पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने की केंद्र सरकार से मांग की। इस आश्य का एक ज्ञापन भी प्रशासन को दिया। प्रदर्शन के दौरान डेनियल इलाही, मरयम खान, अलिशा, मोईन, जहीर, केशव, जतिन, सुनील, शुभम आदि रहे।
वहीं मोदीपुरम में भी उन्नाव और कठुआ की घटनाओं को लेकर पाल समाज के लोगों द्वारा कमिश्नरी चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला गया। इस पूरे प्रकरण में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को भी एक ज्ञापन दिया और प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी की गई है। हरबीर पाल, शलेंद्र धनगर, अंकुर राय, अमित पाल, मुकेश पाल, जितेंद्र पाल, हरबीर पाल, शुभम, अमित प्रधान जेवरी, सुमित पाल, सौरभ, हिमांशु, कमलपाल, संजीव पाल, अनिल पाल, मुकेश गांवडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खास बातें:
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने की दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग