{"_id":"5acbd0234f1c1be26b8b4af3","slug":"111523306531-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विभागों की तकरार में पिसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विभागों की तकरार में पिसे लोग
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता पर भारी पड़ रही दो विभागों की खींचतान
मेरठ। पासपोर्ट दफ्तर में सुविधाओं को लेकर दो विभागों की खींचतान लोगों पर भारी पड़ रही है। पासपोर्ट विभाग द्वारा मांगी गई सुविधाएं देने में डाक विभाग ने असमर्थता जताई है। कहा है कि अनुबंध के आधार पर सब सुविधाएं दी जा चुकी हैं।
23 फरवरी को कैंट में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू हुआ था, लेकिन इस केंद्र में सुविधाओं की हालत खस्ता है। केंद्र में पीने के पानी, पंखे और बैठने की भी पुख्ता व्यवस्था नहीं है। शुक्रवार को कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने यहां का हाल देखकर नाराजगी जताई थी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र के लिए भवन, पानी, बिजली, सुरक्षा आदि तमाम इंतजाम की व्यवस्था डाक विभाग को करनी थी। इसके लिए उनके विभाग का डाक विभाग से अनुबंध हुआ था। विधायक ने डाक विभाग के अफसरों से एक सप्ताह में सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा था, लेकिन अभी कुछ नहीं हुआ।
प्रवर डाक अधीक्षक पीडे रेंगर ने बताया कि अनुबंध के आधार पर उनके विभाग ने भवन तैयार कराकर दे दिया है। उसमें टायलेट, पीने के पानी की टंकी आदि की व्यवस्था करा दी गई थी। दो लोगों का स्टाफ भी दिया गया है। गार्ड भी देखरेख कर रहा है। आवश्यक होने पर जेनरेटर की सुविधा भी दी जा रही है, लेकिन अब पासपोर्ट विभाग, पंखे, इनर्वटर, पानी के कैंपर, कुर्सियां आदि कई संसाधनों की डिमांड कर रहा है। एक डी ग्रेड कर्मचारी भी मांगा जा रहा है जो देना संभव नहीं है। इस संबंध मेें उन्होंने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी गाजियाबाद को भी फोन पर अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
उधर पासपोर्ट सेवा केंद्र के कार्यालय प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि कार्यालय में यूपीएस चालू करने को तीन फेज का कनेक्शन की जरूरत है, लेकिन अभी केवल दो फेज कनेक्शन है। इसके अलावा भी कई सुविधाओं की कमी है। दो दिन बाद गाजियाबाद में मीटिंग में जाएंगे। संभावना है कि जल्द ही ये समस्या दूर हो जाएगी।
पासपोर्ट सेवा केंद्र में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। व्यवस्थाएं भले ही कोई भी विभाग करे। इस संबंध में विभागों के अधिकारियों से बात करेंगे। सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी। राजेंद्र अग्रवाल सांसद