{"_id":"5ab95a384f1c1b8c778b7edc","slug":"111522096696-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड सात में चला कैंट बोर्ड टीम का स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड सात में चला कैंट बोर्ड टीम का स्वच्छता अभियान
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड सात में चला स्वच्छता अभियान
मेरठ। कैंट बोर्ड के स्वच्छता दस्ते ने सोमवार को वार्ड सात में स्वच्छता अभियान चलाया। टीम ने वार्ड में लीकेज पाइपों की रिपेयरिंग की। पेड़ों की छंटाई का काम कराया और नाले-नालियों की सफाई कराई गई।
सीईई अनुज सिंह के नेतृत्व में सड़कों के गड्ढे भरने का काम कराया गया। इस मौके पर सफाई अधीक्षक वीके त्यागी, जेई अवधेष यादव, सफाई निरीक्षक शंकर दयाल शर्मा और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। वार्ड सात से कैंट बोर्ड के सदस्य धर्मेंद्र सोनकर ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान कराया। मंगलवार को कैंट बोर्ड की टीम वार्ड आठ में सफाई अभियान चलाएगी। वहीं सोमवार को सदर बाजार में चार जगहों पर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत पर हथौड़ा गैंग ने निगरानी की। टीम ने संपत्ति संख्या 143 कबाड़ी बाजार में अवैध निर्माण हटवाया। पांच आरए लाइंस में अनाधिकृत निर्माण रुकवाया गया। वहीं कैट बोर्ड के राजस्व अनुभाग द्वारा पिछले दो दिनों मे लालकुर्ती में दुकानों-खोखों आदि से दो लाख 67 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया।