{"_id":"5aa98dcb4f1c1bae758b56f6","slug":"111521061323-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरायुक्त आवास की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरायुक्त आवास की बिजली काटी
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरायुक्त आवास की बिजली काटी
मेरठ। पीवीवीएनएल ने राजस्व वसूली के लिए बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटने का अभियान चलाया है। इसी के तहत निगम ने कई मार्गों, नगर निगम के साथ नगरायुक्त आवास की बिजली काट दी। पीवीवीएनएल और नगर निगम में बकाए को लेकर आपसी युद्ध छिड़ा है। पीवीवीएनएल अधिकारी लगातार सरकारी कार्यालयों के साथ पथ प्रकाश के कनेक्शन काट रहे हैं। इसका खामियाजा शहर की जनता को भी भरना पड़ रहा है। विद्युत निगम पूर्व में भी नगर निगम को बकाया जमा करने का नोटिस दे चुका है। लेकिन अभी तक धनराशि जमा नहीं की गई है। हालांकि तीन दिन पहले नगरायुक्त के निर्देश पर टैक्स विभाग ने पीवीवीएनएल को 22 करोड़ रुपये के हाउस टैक्स का नोटिस भेजा था। उसके दबाव में उस दिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नगर निगम की बिजली काट दी थी, लेकिन बुधवार को नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान के आवास की बिजली काट दी। हालांकि जेनरेटर से बिजली आपूर्ति करके सरकारी कामकाज पूरा किया गया। वहीं मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि हमने 31 लाख रुपये पीवीवीएनएल को जमा कर दिए हैं, इसके बाद भी उन्होंने नगर निगम और नगरायुक्त आवास की बिजली काट दी।