{"_id":"5a78c6734f1c1ba3268b89ae","slug":"111517864563-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो फिया में आज से होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो फिया में आज से होंगे साक्षात्कार
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सोफिया गर्ल्स स्कूल में नर्सरी कक्षा में प्रवेश के लिए मंगलवार से साक्षात्कार प्रारंभ हो रहे हैं। सुबह 9 बजे से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। स्कूल में रोल नंबर के अनुसार अभिभावकों व आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। स्कूल की ओर से मोबाइल पर संदेश व ईमेल के माध्यम से अभिभावकों को तिथियों के बारे में जानकारी दी गई है। प्रिंसिपल व शिक्षिकाओं के सामने बच्चे का साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार में मिले अंकाें के आधार पर ही आवेदक को स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।
अपने साथ ले जाएं ये कागज
प्रवेश प्रक्रिया के तहत होने वाले साक्षात्कार के चरण में अभिभावक अपने साथ जरूरी कागज भी लेकर जाएं। बच्चे के जन्म का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की प्रति, माता-पिता क ा आधार कार्ड, बच्चे की दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें। मूल निवास प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, हेल्थ कार्ड आदि लेकर स्कूल जाएं। साथ ही आवेदन फार्म को डाउनलोड किया है उसकी प्रति व प्रवेश शुल्क जमा करने वाली फीस की रसीद भी साथ लेकर जाएं। समय पर साक्षात्कार में पहुंचना जरूरी है।